चाइनीज फूड: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी चाइनीज भेल, जानिए इसकी आसान रेसिपी

  • रोडसाइड चाइनीज भेल में मनचूरियन बॉल्स भी डाला जाता है
  • इस रेसिपी में फ्राइड नूडल्स बनाने का तरीका भी बताया गया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चाइनीज भेल मुंबई का एक बहुत फेमस स्ट्रीट फूड है। इसे फ्राइड नूडल्स को सॉस और हल्के पकाए क्रंची सब्जियों में टॉस कर के बनाया जाता है। रोडसाइड चाइनीज भेल में मनचूरियन बॉल्स भी डाला जाता है। अगर आप रेगुलर भेल खा कर बोर हो गए हैं तो ये डिश जरूर ट्राई करें और इसे बनाना भी काफी आसान है। इस रेसिपी में फ्राइड नूडल्स बनाने का तरीका भी बताया गया है। फ्राइड नूडल्स को आप एयर टाइट कंटेनर में भर कर दो हफ्तों तक स्टोर भी कर सकते हैं। आप जब यह भेल बनाएं तो फ्राइड नूडल्स को अंत में डालें और मिलाकर तुरंत गर्म परोसें नहीं तो नूडल्स नर्म हो जाएंगे।

सामग्री -

फ्राइड नूडल्स के लिए -

नमक - एक चुटकी

नूडल्स - 1 पैकेट

तेल - 2 बड़े चम्मच

कॉर्न फ्लोर - 2 बड़े चम्मच

फ्राइड नूडल्स टॉस करने के लिए -

तेल - 2 बड़े चम्मच

लहसुन - 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)

अदरक - 1 छोटा चम्मच (कटा हुआ)

हरी मिर्च - 1 (कटा हुआ)

प्याज - 1/2 (कटा हुआ)

पत्तागोभी - 1 कप (कटा हुआ)

गाजर - 1 (कटा हुआ)

शिमला मिर्च - 1 (कटा हुआ)

हरा प्याज - एक मुट्ठी

नमक - स्वादानुसार

सफेद मिर्च पाउडर - एक चुटकी

शेजवान सॉस - 3 बड़े चम्मच

रेड चिली सॉस - 1 बड़ा चम्मच

कैचअप - 2 बड़े चम्मच

सोया सॉस - 1/4 बड़ा चम्मच

फ्राइड नूडल्स - आधी मात्रा

ताजा हरा धनिया - एक मुट्ठी (कटा हुआ)

हरे प्याज के पत्ते - एक मुट्ठी (कटा हुआ)

वीडियो क्रेडिट - Your Food Lab

Created On :   22 Sep 2023 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story