रेसिपी: एक बार आम पन्ना सिरप बनाकर पूरे महीने तक करें इस्तेमाल, जानिए पूरी रेसिपी

  • आम पन्ना सिरप बनाकर महीने भर करें इस्तेमाल
  • सिरप से मिनटों में बना पाएंगे आम पन्ना
  • यहां जानिए पूरी रेसिपी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। गर्मी के मौसम में हम खाने से ज्याद फल और पानी पर जोर देते हैं। तेज धूप में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए हम ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। अगर आप भी गर्मियों में अपनी डाइट को लाइट रखते हुए ज्याद से ज्यादा रिफ्रेशिंग ड्रिंक एन्जॉय करना पसंद करते हैं तो आपके लिए आम पन्ना बेस्ट है। भारतीय घरों में गर्मी के दौरान पिए जाने वाली यह सबसे कॉमन ड्रिंक है। आम पन्ना गर्मियों में हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए कच्चे कैरी को पहले पकाया जाता है। अगर आप हर बार कैरी को पकाने की मेहनत नहीं करना चाहते तो ये रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। इस रेसिपी की मदद से आप आम पन्ना का एक कॉन्सन्ट्रेट तैयार कर पाएंगे। इस कॉन्सन्ट्रेट को कांच की एयर टाइट बॉटल में भर कर पूरे महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद जब भी आपका मन करे सिर्फ कुछ मिनटों में आम पन्ना तैयार कर पाएंगे। फ्रेश पुदीने की पत्तियों के साथ आप अपना मन पसंद आम पन्ना कभी भी एन्जॉय कर सकते हैं।

सामग्री -

कच्चा आम - 1 किलो

पानी - आवश्यकतानुसार

नमक - एक चुटकी

हरी मिर्च - 1

अदरक - 1/2 इंच

नमक - 1/2 चम्मच

काला नमक - 1 बड़ा चम्मच

जीरा पाउडर - 1 बड़ा चम्मच

काली मिर्च पाउडर - 1 चम्मच

सौंफ का पाउडर - 1 बड़ा चम्मच

चीनी - 500 ग्राम

नींबू का रस

सर्व करने के लिए -

नींबू का रस

नमक और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

आम पन्ना कॉन्सन्ट्रेट

बर्फ के टुकड़े

पुदीने की पत्तियां

पानी

वीडियो क्रेडिट - Your Food Lab

Created On :   4 April 2024 11:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story