कम समय में सुबह बनाएं सूजी का हेल्दी नाश्ता, स्वाद में भी है लाजवाब
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर रोज सुबह- सुबह नाश्ता के लिए अधकिांश घरों में परंपरागत ढोकले, पोहा या उपमा जैसी चीजें ही बनती हैं। इससे कई बार बच्चे तो बोर हो ही जाते हैं, बड़े भी कुछ अलग की चाह में बाहर का खाने का मन करते हैं। यदि आपके साथ भी सुबह के नाश्ता को लेकर कुछ ऐसी ही परेशानी है तो आपको सोचने की जरुरत नहीं है।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं नाश्ता के लिए सूजी की हेल्दी रेसिपी। इसे बनाने के लिए सूजी के अलावा जिस सामग्री की आवश्यता होगी वह करीब- करीब आपके किचन में ही मिल जाएगी। इसे आसानी से और कम समय में बनाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं इस स्वादिष्ट और आसान रेसिपी के बारे में...
ये भी पढ़ेंः- सिर्फ 4 चीजों से कुकर में बनाएं सुपरसॉफ्ट केक, बच्चे हो जाएंगे दीवाने
|
सामग्री |
मात्रा |
|
सूजी/रवा |
1 कप |
|
दही |
1/2 कप |
|
बेकिंग सोडा |
1/2 छोटा चम्मच |
|
प्याज |
1/4 कप |
|
गाजर |
1/4 कप |
|
हरा धनिया |
1/4 कप |
|
पत्ता गोभी |
1/2 कप |
|
फ्रेंच बीन्स |
1/4 कप |
|
शिमला मिर्च |
1/4 कप |
|
टमाटर |
1/4 कप |
|
धनिया पाउडर |
1/2 छोटा चम्मच |
|
जीरा पाउडर |
1/2 छोटा चम्मच |
|
गरम मसाला पाउडर |
1/2 छोटा चम्मच |
|
चिल्ली फ्लेक्स |
1 चम्मच |
|
सरसों के बीज |
1 चम्मच |
|
करी पत्ते |
आवश्यकतानुसार |
|
नमक |
स्वादानुसार |
|
तेल |
2 से 3 बड़े चम्मच |
वीडियो क्रेडिट:-Kabita"s Kitchen
Created On :   19 Sept 2022 11:25 AM IST












