नेशनल चीजकेक डे 2019: इस देश से हुई चीजकेक की शुरुआत

National Cheesecake day: Cheesecake started from this country
नेशनल चीजकेक डे 2019: इस देश से हुई चीजकेक की शुरुआत
नेशनल चीजकेक डे 2019: इस देश से हुई चीजकेक की शुरुआत

डिजिटल डेस्क। पूरी दुनिया में केक की अलग-अलग वैरायटी प्रसिद्ध रहती हैं, लेकिन आज हम बात कर रहे हैं नेशनल चीजकेक डे की, जो आज यानि 30 जुलाई  को मनाया जाता है। माना जाता है कि चीजकेक की शुरुआत ग्रीस से हुई थी। जो आज हर कहीं अलग-अलग तरीके से और अलग-अलग  फ्लेवर में बनाया जाता है। नेशनल चीजकेक डे स्वीट (मीठे) के लिए सराहना का दिन है। चीजकेक एक क्रस्टेड केक है जिसे आमतौर पर लाइट कलर, सोफ्ट ताजे पनीर, अंडे और चीनी के साथ बनाया जाता है। 

चीजकेक बनाने के लिए शुरुआती समय में केवल पनीर, आटा और शहद जैसे बुनियादी चीजों का उपयोग किया जाता है, लेकिन बाद में अंडे और बेकिंग सोडा शामिल करना शुरू कर दिया। समय बीतने के साथ ही इसे बनाने में विभीन्न प्रकार की सामग्री का इस्तेमाल किया जाने लगा। तो चलिए आज आपको बताते हैं स्ट्रॉबेरी चीजकेक बनाने की रेसिपी।

सामग्री

  • 250 ग्राम स्ट्रॉबेरी
  • 200 ग्राम ग्लूकोज बिस्किट
  • 3 टेबल स्पून मक्खन
  • 3/4 कप चीनी
  • 1 कप दही
  • 1 कप क्रीम
  • 1 टेबल स्पून जिलेटिन
  • 3 टेबल स्पून पानी
  • 6-8 (गार्निशिंग के लिए) स्ट्रॉबेरी

वि​धि
सबसे पहले बिस्किट को ब्लैंड करके उसमें मक्खन मिलाएं। इसके बाद इसे केक पेन में डालकर फ्रिज में जमने के लिए रख दें। अब स्ट्रॉबेरी और चीनी को एक साथ डालकर पीसें, इसके बाद इसमें दही और क्रीम मिलाकर दोबारा पीसें। फिर चार चम्मच पानी में जिलेटिन मिलाकर उसे बनाए गए स्ट्रॉबेरी के मिक्सचर में मिलाएं। इस मिक्सचर को बनाए गए बिस्किट के बेस के ऊपर डालें। अब इसे पूरी रात जमने के लिए रखें। गार्निशिंग के लिए स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल कर सर्व करें।
 

 

 

 

 

 

Created On :   30 July 2019 5:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story