15 अगस्त के मौके पर देशभक्ति के रंग में रंगें, घर में बनाए ट्राई कलर ढोकला

रेसिपी 15 अगस्त के मौके पर देशभक्ति के रंग में रंगें, घर में बनाए ट्राई कलर ढोकला

डिजिटल डेस्क,भोपाल।  15 अगस्त के मौके पर अगर आप सभी देशभक्ति के रंग में रंगना चाहते हैं, तो सुबह के ब्रेकफास्ट में तिरंगा ढोकला बनाएं। इस ढोकले का ट्राई कलर आपके मन को काफी उत्साहित कर सकता है। साथ ही बच्चों को भी तिरंगा ढोकला काफी पसंद आ सकता है। क्योंकि एक जैसा ढोकला खा खाकर सभी बोर हो चुके हैं। इस रेसिपी को बनाना भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। आइए जानते हैं तिरंगा ढोकला बनाने की रेसिपी । 

तिरंगा ढोकला बनाने की सामग्री 

सूजी - 250 ग्राम (1.5 कप से थोडा़ कम)
टमाटर - 2 (150 ग्राम) 
तेल - 4 टेबल स्पून 
दही - 1 कप 
पालक प्यूरी - 1 कप 
ताजा नारियल - 2-3 टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ)
नींबू - 2 
हरी मिर्च - 4 
हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच 
करी पत्ता - 15 - 20 
सरसों के दाने - 1 छोटी चम्मच 
तिल - 1 छोटी चम्मच 
ईनो फ्रूट सॉल्ट - 1.5 छोटी चम्मच
नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार 

 

वीडियो क्रेडिट- CookingShooking

 

Created On :   13 Aug 2022 8:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story