गर्मियों में खाएं कूल कूल मैंगो पनीर रबड़ी, ये है बनाने का सही तरीका
By - Bhaskar Hindi |4 May 2022 12:58 PM IST
रेसिपी गर्मियों में खाएं कूल कूल मैंगो पनीर रबड़ी, ये है बनाने का सही तरीका
डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोहे की बड़ी कढ़ाही लें। अब दूध और चीनी को 10 मिनट तक उबालें। उसमें क्रीम डाल कर 8 से 10 मिनट तक पकाएं, गाढ़ा होने तक उबालनें दें। इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें और गाढ़ा होने तक पकने दें। केसर,इलायची पाउडर और मेवा डालें। 1 घंटे के लिए इसे फ्रिज में रख दें। ठंडा होने के बाद उसमें आम का पल्प मिला लें। आप इसे 1 घंटे के लिए, फिर से फ्रिज में रख दें। बढ़िया मैंगो रबड़ी तयार है। आम के टुकड़े, मेवे के पीस और गुलाब की पंखुडियों से सजाएं और खाएं।
सामग्री
1 कप पनीर कद्दूकस
3 कप दूध
1 कप क्रीम
3 कप मैंगो पल्प
1कप चीनी
8-10 केसर के रेशे
1/4 कप मेवे कटे हुए
1 कप कटे हुए आम के पीस
पिंच इलायची पाउड
वीडियो क्रेडिट-Deccani"s kitchen
Created On :   4 May 2022 2:50 PM IST
Next Story