IPL 2025: टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा! एक मैच में 13 खिलाड़ियों के साथ खेल रही MI, जाने क्या क्या है ये नियम

टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा! एक मैच में 13 खिलाड़ियों के साथ खेल रही MI, जाने क्या क्या है ये नियम
  • IPL 2025 के 56वें मैच में आमने-सामने हैं MI और GT
  • एक मैच में 13 खिलाड़ियों के साथ खेल रही MI
  • कन्कशन सब्सटीट्यूट नियम के तहत हुआ ऐसा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को खेले जा रहे सीजन के 56वें मैच में एमआई की टीम 11 नहीं बल्कि 13 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी। दरअसल, कर्ण शर्मा के बतौर इंपैक्ट प्लेयर उतरने के बावजूद टीम ने अश्विनी कुमार से भी गेंदबाजी कराई। बता दें, अश्विनी मुंबई इंडियंस के प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।

मुकाबले में अश्विनी कॉर्बिन बॉश की जगह उतरे। बता दें, कॉर्बिन ने मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए 22 गेंदों में 27 रनो ंकी पारी खेली थी। उनकी इस पारी ने पांच बार की चैंपियन टीम को 155 रनों के लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, रोहित की जगह कर्ण शर्मा मैदान पर उतरे थे।

दरअसल, बल्लेबाजी के दौरान 20वें ओवर में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी कॉर्बिन बॉश गुजरात टाइटंस के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर चोटिल हो गए थे। दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर ने रन आउट होने से पहले बल्लेबाजी जारी रखी लेकिन टीम ने उन्हें अगली पारी में ना खेलने की सलाह दी। जिसके बाद मुंबई इंडियंस को उनकी जगह बतौर कन्कशन सब्सटीट्यूट किसी अन्य खिलाड़ी को खिलाने की अनुमती मिली। जिसके बाद टीम ने बतौर कन्कशन सब्सटीट्यूट अश्विनी कुमार को उतारा।

बताते चलें, आईपीएल में ये तीसरी बार है जब कन्कशन सब्सटीट्यूट के नियम का इस्तेमाल किया गया है। इससे पहले इस नियम का दो बार इस्तेमाल हो चुका है। इसके पहले साल 2023 में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले में ईशान किशन की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को उतारा गया था। वहीं, साल 2024 में खेले गए सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले में मोहसिन खान के साथ ऐसा हुआ था। हालांकि, मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने एक मैच में 13 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया हो।

Created On :   6 May 2025 11:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story