Khelo India Youth Games 2025: बुद्ध की धरती पर 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' का हुआ आगाज, पीएम मोदी ने की बिहार के लाल वैभव की तारीफ, की खेलों के प्रति बढ़ते महत्व की चर्चा

बुद्ध की धरती पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स का हुआ आगाज, पीएम मोदी ने की बिहार के लाल वैभव की तारीफ, की खेलों के प्रति बढ़ते महत्व की चर्चा
  • बुद्ध की धरती पर 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' का हुआ आगाज
  • पीएम मोदी ने की बिहार के लाल वैभव की तारीफ
  • पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगुसराय - बिहार के इन पांच शहरों में होगा आयेजन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बुद्ध की धरती कहा जाने वाला बिहार इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी कर रहा है। आज यानी रविवार 4 अप्रैल को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के रोमांचक खेलों का आगाज हो चुका है। राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसका उद्घाटन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, खेल मंत्री मनसुख मांडविया, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में पीएम मोदी की मौजूदगी में सीएम नीतीश कुमार और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खेलो इंडिया युथ गेम्स का आगाज किया। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए देश में खेलों को लेकर बढ़ते तारीफ की। उन्होंने कहा, "यह खेल संस्कृति जितनी ज्यादा फैलेगी, भारत की सॉफ्ट पावर उतनी ही बढ़ेगी।"

उन्होंने अपने संबोधन में आगे बिहार के समस्तीपुर से आने वाले 14 साल के राजस्थान रॉयल्स के युव बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की भी चर्चा की। उन्होंने इस दौरान आईपीएल में वैभव के रिकॉर्ड पारी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "उनकी सफलता के पीछे न केवल उनकी लगन है, बल्कि विभिन्न स्तरों पर खेलने का अनुभव भी है। जितना अधिक आप खेलते हैं, उतना ही आप निखरते हैं।"

जानकारी के लिए बता दें, खेलो इंडिया युवा खेलों के सातवें संस्करण में 6,000 से अधिक खिलाड़ियों ने 27 खेलों में भाग लिया है। 4 से 15 मई तक खेले जाने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन बिहार के पांच राज्यों के अलावा देश की राजधानी नई दिल्ली में किया जाएगा। इनमें अधिकांश खेलों की मेजबानी पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगुसराय करेंगे। वहीं, निशानेबाजी, जिम्नास्टिक और ट्रैक साइकिलिंग के खेल राजधानी दिल्ली में होंगी।

टूर्नामेंट के सातवें सीजन का आगाज आज यानी रविवार 4 मई को पटना के पाटलीपुत्र खेल परिसर में हुआ। इसी दिन तीरंदाजी, कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं की भी शुरुआत हुई।

खेलो इंडिया युथ गेम्स का पूरा शेड्यूल

तीरंदाजी - 4-7 मई - सैंडीज कंपाउंड कॉम्प्लेक्स, भागलपुर

कबड्डी - 4-7 मई - इनडोर हॉल, राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स - हॉल 2, राजगीर

वॉलीबॉल - 4-8 मई - इनडोर हॉल, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना

गतका - 5-7 मई - भारतीय प्रबंधन संस्थान, बोधगया-ओपन ग्राउंड -2, गया

जूडो - 5-8 मई - ज्ञान भवन, पटना

मल्लखंब - 5-8 मई - भारतीय प्रबंधन संस्थान, बोधगया-ओपन ग्राउंड-1, गया

तैराकी - 5-9 मई - स्विमिंग पूल, बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान, गया

खो-खो - 5-9 मई - बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान-ओपन ग्राउंड, गया

सेपकटकराव - 5-10 मई - बीएसएपी 5 इनडोर स्टेडियम, पटना

शूटिंग - 5-10 मई - डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली

फुटबॉल - 5-14 मई - यमुना भगत स्टेडियम, बेगूसराय

फुटबॉल - 5-14 मई - आईओसीएल बरौनी, बेगूसराय

साइकिलिंग - 6-8 मई - वेलोड्रोम, इंदिरा गांधी खेल परिसर, नई दिल्ली

रग्बी - 6-9 मई - एथलेटिक्स ग्राउंड, पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना

टेबल टेनिस - 6-10 मई - इंडोर हॉल, राजगीर खेल परिसर -हॉल 1, राजगीर

हॉकी - 7-13 मई - हॉकी स्टेडियम, राजगीर खेल परिसर, राजगीर

बैडमिंटन - 10-13 मई - सैंडीज कंपाउंड परिसर, भागलपुर

बॉक्सिंग - 10-14 मई - खेल परिसर (रेलवे), पटना

टेनिस - 10-14 मई - आईएएस भवन, पटना

वेटलिफ्टिंग - 10-14 मई - इंडोर हॉल, राजगीर खेल परिसर -हॉल 4, राजगीर

जिम्नास्टिक - 10-14 मई - जिम्नास्टिक हॉल, इंदिरा गांधी खेल परिसर, नई दिल्ली

बास्केटबॉल - 10-15 मई - इंडोर हॉल, पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना

कलारीपयट्टू - 11-13 मई - भारतीय प्रबंधन संस्थान, बोधगया-ओपन ग्राउंड-1, गया

योगासन - 11-14 मई - भारतीय प्रबंधन संस्थान, बोधगया-ओपन ग्राउंड -2, गया

कुश्ती - 11-15 मई - ज्ञान भवन, पटना

तलवारबाजी - 11-15 मई - इनडोर हॉल, राजगीर खेल परिसर- हॉल 2, राजगीर

थांग-ता - 12-14 मई - बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान-ओपन ग्राउंड, गया

एथलेटिक्स - 12-14 मई - एथलेटिक्स ग्राउंड, पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना

साइकिलिंग - 13-14 मई - मरीन ड्राइव, पटना

Created On :   4 May 2025 8:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story