Doha Diamond League 2025: पूरा हुआ नीरज का सपना, पार किया 90 मीटर का आंकड़ा, उपलब्धि हासिल करने के बावजूद गोल्ड से चूके

पूरा हुआ नीरज का सपना, पार किया 90 मीटर का आंकड़ा, उपलब्धि हासिल करने के बावजूद गोल्ड से चूके
  • नीरज चोपड़ा ने पार किया 90 मीटर का आंकड़ा
  • अपने करियर में पहली बार पार किया ये आंकड़ा
  • उपलब्धि हासिल करने के बावजूद गोल्ड से चूके

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दोहा डायमंड लीग 2025 में भारतीय स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 90.23 मीटर का थ्रो किया। बता दें, नीरज ने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया है। उन्होंने ये उपलब्धि अपनी तीसरे थ्रो में हासिल की। इसी के साथ वह ये आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के 28वें खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, इसके बावजूद वह दूसरे स्थान पर ही रह गए थे।

मुकाबले में नीरज ने शानदार शुरआत की थी। इस दौरान उन्होंने अपना पहला थ्रो 88.44 मीटर का फेंका था। लेकिन इसके बाद उनका दूसरा थ्रो फाउल हो गया। हालांकि, हिस्सा लेने वाला दूसरा कोई भी प्रतियोगी उनके पहले थ्रो की बराबरी नहीं कर सका था। बता दें, नीरज ने अपने चौथे प्रयास में 80.56 मीटर थ्रो किया, जबकि पांचवां प्रयास अमान्य रहा। उनका अंतिम थ्रो 88.20 मीटर था।

लेकिन अपने तीसरे प्रयास में नीरज ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने 90 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया था। बता दें, नीरज ने पेरिस ओलंपिक में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने की कोशिश की थी। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए थे। लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में ये उपलब्धि हासिल कर ही ली। इसी के साथ जेवलिन थ्रो में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले वह पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।

नीरज चोपड़ा के करियर के पांच बेस्ट थ्रो

1. 90.23 मीटर दोहा डायमंड लीग 2025

2. 89.94 मीटर स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022

3. 89.49 मीटर लौसाने डायमंड लीग 2024

4. 89.45 मीटर पेरिस 2024 ओलंपिक - एफ

5. 89.34 मीटर पेरिस 2024 ओलंपिक - क्यू

Created On :   17 May 2025 12:03 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story