भारत ने इस एशियन गेम्स में 69 पदक हासिल कर 2010 के एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा। 2010 इंचियोन एशियन गेम्स में भारत 14 गोल्ड, 17 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज कुल 65 पदक के साथ 6वें स्थान पर रहा था। इसके अलावा भारत ने एशियन गेम्स में अपने 67 साल पुराने सर्वाधिक गोल्ड मेडल जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। भारत 1951 के एशियन गेम्स में 15 गोल्ड, 16 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज कुल पदक 51 के साथ दूसरे स्थान पर रहा था। एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल और कुल पदक जीतने के हिसाब से भारत का इस बार का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।
- कृषि कानूनों पर किसानों का 58वें दिन भी प्रदर्शन जारी है, ऐसे में किसानों ने गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली निकालने की योजना बनाई है।
- नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती 23 जनवरी को पूरे देश में मनाई जाएगी।
- सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी 60 अंक नीचे
- नर्मदा नदी में गंदे पानी और मैला का मिलना चिंताजनक : केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल
- यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा का ऐलान, 3 फरवरी से होंगे इम्तिहान
ASIAN GAMES 2018: भारत ने किया 67 साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, तोड़े कई रिकॉर्ड

हाईलाइट
- 67 साल पुराने रिकॉर्ड की हुई बराबरी।
- 2010 के एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा।
- भारत ने एथलेटिक्स में हासिल किए सबसे ज्यादा पदक।
डिजिटल डेस्क, जकार्ता। 18वें एशियन गेम्स 2018 के खेलों में भारत का सफर शनिवार को समाप्त हो गया। इसी के साथ आखिरी दिन भारत को 4 पदक हासिल हुए। जिसमें 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल रहे। भारत अंक तालिका में 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज कुल 69 पदक के साथ 8वें स्थान पर रहा। वहीं चीन, जापान और दक्षिण कोरिया अंक तालिका में टॉप-3 पर रहे। चीन 132 गोल्ड, 92 सिल्वर और 65 ब्रॉन्ज कुल 289 पदक के साथ पहले स्थान पर रहा।


भारत इस बार पदक तालिका में टॉप-10 में रहा। पर पदक तालिका में टॉप-5 में जगह नहीं बना सका। 1986 सियोल एशियन गेम्स में 32 साल पहले भारत को पांचवां स्थान मिला था। उसके बाद से अभी तक भारत टॉप-5 में जगह नहीं बना पाया है। भारत इस एशियन गेम्स में 8वें स्थान पर रहा। इससे पहले भारत 2014 इंचियोन एशियाड में भी 8वें स्थान पर रहा था। रविवार को एशियन गेम्स का आखिरी दिन है, लेकिन भारत की किसी भी स्पर्धा में भागीदारी नहीं होगी।

एथलेटिक्स
नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो, मनजीत सिंह ने 800 और जिनसन जॉनसन ने 1,500 मीटर रेस, हिमा दास, पूवम्मा राजू मछेत्रिया, सरिताबेन लक्ष्मणभाई गायकवाड़, विस्मया कोरोत वेल्लुवा की टीम ने महिला 4x400 मीटर, तेजिंदर पाल सिंह तूर ने शॉट पुट, अरपिंदर सिंह ने ट्रिपल जम्प, और स्वप्ना बर्मन ने महिला हेप्टाथलॉन में भारत को गोल्ड दिलाया। भारत को सर्वाधिक 7 गोल्ड एथलेटिक्स में ही हासिल हुए हैं।
शूटिंग
सौरभ चौधरी ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल और राही जीवन सरनोबत ने महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में देश को गोल्ड दिलाया।
रेसलिंग
बजरंग पुनिया ने पुरुष 65 किग्रा और विनेश फोगाट ने महिला 50 किग्रा वर्ग में भारत को गोल्ड मेडल जीताया। इस एशियन गेम्स का पहला गोल्ड भारत को विनेश फोगाट ने ही दिलाया था।
बॉक्सिंग
अमित पंघाल ने 49 किग्रा वर्ग में भारत को पहली बार गोल्ड मेडल दिलाया।
टेनिस
रोहना बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने पुरुष युगल का स्वर्ण पदक जीता।
ब्रिज
इस खेल को पहली बार एशियन गेम्स में शामिल किया गया। प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार ने मेन्स पेयर में गोल्ड दिलाया।
रोइंग
स्वर्ण सिंह, ओम प्रकाश, सुखमीत सिंह और बब्बन दत्तू भोकानल की टीम ने देश को पहली बार क्वाड्रूपुल स्कल्स स्पर्धा में गोल्ड मेडल दिलाया।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।