ATP Ranking: लिएंडर पेस 19 साल में पहली बार टॉप-100 से बाहर

ATP Ranking: first time in 19 years Leander Paes has dropped out of the top-100
ATP Ranking: लिएंडर पेस 19 साल में पहली बार टॉप-100 से बाहर
ATP Ranking: लिएंडर पेस 19 साल में पहली बार टॉप-100 से बाहर

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस सोमवार को जारी एटीपी की डबल्स रैंकिंग में पांच स्थान नीचे खिसक गए हैं। पेस अब 101वें स्थान पर आ गए हैं। यह 19 साल में पहली बार है कि टेनिस स्टार पेस टॉप-100 से बाहर हुए हैं। पेस के इस समय 856 अंक हैं और वह रोहन बोपन्ना (38), दिविज शरण (46) और पूरव राजा (93) से पीछे हैं।

18 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पेस ने सितंबर में अमेरिका ओपन के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। उन्होंने हालांकि अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले डेविस कप मुकाबले के लिए अपने आप को भारतीय टीम के लिए उपलब्ध बताया है। 

एकल वर्ग में प्रजनेश गुणनस्वेरन अभी भी भारत के शीर्ष खिलाड़ी बने हुए हैं। उन्हें भी रैंकिंग में नुकसान हुआ है और वह 95वें स्थान पर लुढ़क गए हैं। सुमित नागल दो स्थान आगे बढ़ते हुए 127वें, रामकुमार रामनाथन नौ स्थान के फायदे के साथ 190वें स्थान पर आ गए हैं। साकेत मेयनेनी को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह 267वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Created On :   12 Nov 2019 5:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story