IND vs AUS 2nd ODI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

Australia vs India 2nd ODI: Live Cricket Score, Live Commentary, Live updates, Virat kohli
IND vs AUS 2nd ODI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
IND vs AUS 2nd ODI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
हाईलाइट
  • भारत के लिए भुवनेश्वर ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके
  • महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपना 68वां अर्धशतक लगाया
  • विराट कोहली ने जड़ा 39वां वनडे शतक

डिजिटल डेस्क, एडिलेड। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार को एडिलेड में खेला गया। जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। भारतीय टीम की इस जीत में कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी ने अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 299 रनों का लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को चार गेंद शेष रहते हुए चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 104 रन बनाए। इसी के साथ विराट ने अपना 39वां वनडे शतक भी पूरा किया। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपना 68वां अर्धशतक लगाया, उन्होंने 55 रन की नाबाद पारी खेली। धोनी के अलावा दिनेश कार्तिक भी 25 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 43, शिखर धवन 32 और अंबति रायडू 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलिया के लिए जेसन बेहरेनडोर्फ, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल और झाए रिचर्डसन ने 1-1 विकेट झटके। 

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। उसके लिए शॉन मार्श ने बेहतरीन शतक जमाया। मार्श ने इस मैच में 123 गेंदों पर 131 रनों का पारी खेली, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। उनके अलावा ग्लैन मैक्सवेल ने 48 रन बनाए। मैक्सवेल ने 37 गेंदों का सामना किया और पांच चौकों के अलावा एक छक्का मारा। मार्कस स्टोइनिस ने भी अहम 29 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए भुवनेश्वर ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मोहम्मद शमी को तीन विकेट मिले। रवींद्र जडेजा ने एक विकेट झटका।

टीमें:-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबति रायडू, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स केरी (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन लियोन, पीटर सिडल, झाए रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडोर्फ

 

 

Created On :   15 Jan 2019 3:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story