कोरोनावायरस : तुर्की से लौटेंगे नीरज चोपड़ा, बुधवार का भारत आएंगे

Coronavirus: Neeraj Chopra to return from Turkey, will come to India on Wednesday
कोरोनावायरस : तुर्की से लौटेंगे नीरज चोपड़ा, बुधवार का भारत आएंगे
कोरोनावायरस : तुर्की से लौटेंगे नीरज चोपड़ा, बुधवार का भारत आएंगे
हाईलाइट
  • कोरोनावायरस : तुर्की से लौटेंगे नीरज चोपड़ा
  • बुधवार का भारत आएंगे

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और शिवपाल सिंह के क्रमश: तुर्की और दक्षिण अफ्रीका में जारी ट्रेनिंग कैम्प को रद्द कर दिया गया है और उन्हें भारत वापस बुला लिया गया है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिले सुमरीवाला ने आईएएनएस से कहा कि महासंघ ने कोरोनावायरस के कारण इन दोनों खिलाड़ियों को वापस भारत बुलाने का फैसला किया है। तुर्की से आने वाले खिलाड़ी बुधवार सुबह और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले खिलाड़ी शनिवार सुबह आएंगे।

तुर्की में नीरज और रोहित यादव अभ्यास कर रहे हैं। उनके साथ जर्मनी के बायोमैकेनिक क्लाउस बाटरेनेएट्ज और फिजियो इशान मारवाला हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका में शिवपाल के साथ अन्नू रानी, विपिन कसाना और अर्शदीप सिंह के अलावा कोच यूवे होन हैं।

होन और बाटरेनेएइट्ज दोनों जर्मनी के हैं और एएफआई ने साई से इन दोनों के सुरक्षित यहां पहुंचने की अपील की है क्योंकि भारतीय सरकार ने इस समय विदेशी लोगों को वीजा देने पर रोक लगा रखी है। नीरज और शिवपाल दोनों ने टोक्यो ओलम्पिक-2020 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

 

Created On :   17 March 2020 11:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story