मालदीव में वॉलीबॉल खेलते दिखे धोनी

By - Bhaskar Hindi |5 Feb 2020 4:35 AM IST
मालदीव में वॉलीबॉल खेलते दिखे धोनी
हाईलाइट
- मालदीव में वॉलीबॉल खेलते दिखे धोनी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया की चकाचौंध से दूर अपने दोस्तों के साथ मालदीव में वॉलीबॉल खेलते देखे गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें धोनी मालदीव में अपने दोस्तों के साथ वॉलीबॉल खेलते देख जा रहे हैं। वीडियो में पूर्व कप्तान धोनी काले रंग के टी शर्ट पहने हुए हैं और अपने दोस्तों के साथ समुद्र तट पर फुर्सत के पल बिताते दिख रहे हैं। धोनी ने पिछले साल इंग्लैंड में हुए विश्व कप के बाद से कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
Created On :   4 Feb 2020 8:30 PM IST
Tags
Next Story