दीपा करमाकर ने जिम्नास्टिक्स वर्ल्ड चैलेंज कप में जीता गोल्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लगभग दो साल तक चोट के कारण बाहर रहने वाली भारत की जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने गोल्ड मेडल जीता है। रविवार को तुर्की के मर्सिन में चल रहे FIG आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स वर्ल्ड चैलेंज कप की वाल्ट स्पर्धा में दीपा ने ये मेडल हासिल किया है। वर्ल्ड चैलेंज कप में दीपा का यह पहला मेडल है। बता दें कि दीपा रियो ओलिंपिक के बाद चोटिल हो गई थीं। चोट से उबरने में उन्हें काफी समय लगा। उन्हें अगस्त में होने वाले एशियन गेम्स के लिए 10 सदस्यीय भारतीय जिम्नैस्टिक टीम में शामिल किया गया है।
#DipaKarmakar wins gold in vault event in Gymnastics World Challenge Cup in Turkey. (File pic) pic.twitter.com/tk4rQeBPa7
— ANI (@ANI) July 8, 2018
चोट से जूझ रही थी दीपा
त्रिपुरा की 24 वर्षीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर 2016 रियो ओलम्पिक में मामूली अंतर से पदक से चूक गई थी। उन्होंने इस प्रतियोगिता में ऐतिहासिक चौथा स्थान हासिल किया था। ओलंपिक के बाद वह चोटिल हो गई थी। वह एंटीरियर क्रुसिएट लिगामेंट (एसीएल) चोट से जूझ रही थीं। उन्होंने इसके लिए सर्जरी करायी थी। ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि दीपा गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में वापसी करेंगी, लेकिन रिहैबिलिटेशन में उम्मीद से ज्यादा समय के कारण वह गोल्ड कोस्ट में भाग नहीं ले सकीं।
राज्यवर्धन ने दी बधाई
दीपा के गोल्ड जीतने के बाद केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "दीपा करमाकर उस मिट्टी से बनी है, जिससे चैंपियन बने होते हैं। 2 साल की चोट से वापसी करते हुए दीपा ने तुर्की में हो रहे जिमनास्टिक्स वर्ल्ड चैलेंज कप में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें भारत को गौरवान्वित करने के लिए बहुत बहुत बधाई।"
Back with a bang and a #DipaKarmakar is the stuff champions are made of! After battling an injury for the past 2 yrs, she makes a heroic comeback by clinching her first in the Gymnastics World Challenge Cup in Turkey! Many Congratulations to herfor making proud! pic.twitter.com/cylNEBlfkA
— Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) July 8, 2018
Created On :   8 July 2018 1:57 PM GMT