लॉकडाउन का पालन करें या जेल जाएं : गंभीर

Follow lockdown or go to jail: serious
लॉकडाउन का पालन करें या जेल जाएं : गंभीर
लॉकडाउन का पालन करें या जेल जाएं : गंभीर
हाईलाइट
  • लॉकडाउन का पालन करें या जेल जाएं : गंभीर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर ने सोमवार को कोरोनावायरस को रोकने के लिए सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन के निर्देश का पालन करने की जनता से अपील की है। गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा, खुद भी जाएंगे और परिवार को भी ले जाएंगे। क्वरेंटाइन या जेल। पूरे समाज पर खतरा ना बने और घर पर रहें। जंग नौकरी और व्यापार से नहीं, जि़ंदगी से है। जरूरी सेवायें देने वाले परेशान ना हों इसका भी ध्यान रखें। लॉकडाउन का पालन करें। जय हिंद। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने को कहा है। देश में कोरोनावायरस के अब तक 400 से अधिक मामले सामने आ चुके है।

 

Created On :   23 March 2020 7:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story