इस शतक के बाद रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के 9वें क्रिकेटर भी बन गए हैं। साथ ही साथ रोहित शर्मा ने चेज करते हुए सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा 9 शतक लगा चुके हैं। इस मामले में विराट 11 शतकों के साथ पहले नंबर पर हैं जबकि सचिन तेंदुलकर की 8 सेंचुरी दूसरी पारी में आई हैं।
- मोदी सरकार की वैक्सीन रणनीति पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, लिखा पीएम को पत्र
- केंद्र सरकार के आभारी हैं, ऑक्सीजन का कोटा 480 टन करने के लिए: केजरीवाल
- हम हवाई जहाज से ऑक्सीजन दिल्ली लाने की कोशिश कर रहे हैं: केजरीवाल
- दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, कोरोना के हालात की दे रहे हैं जानकारी
- पश्चिम बंगाल चुनाव: 11 बजे तक हुई 37.27 % वोटिंग
World cup 2019: शतक के मामलों में तीसरे नंबर पर पहुंचे रोहित शर्मा, गांगुली को पछाड़ा

हाईलाइट
- पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर
- दूसरे नंबर पर हैं विराट कोहली
- रोहित ने खेली 122 रन की नाबाद पारी
डिजिटल डेस्क, लंदन। धुआंधार क्रिकेटर रोहित शर्मा वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर्स में सौरव गांगुली (22 सेंचुरी) को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर (49) और दूसरे नंबर पर विराट कोहली (41) हैं। बुधवार को वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने नाबाद 122 रनों की पारी खेलकर ये मुकाम हासिल किया है। रोहित का का वनडे में ये 23वां शतक है। वर्ल्ड कप की बात करे तो रोहित का वर्ल्ड कप में ये दूसरा शतक है, इससे पहले उन्होंने 2015 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा था। तब उन्होंने 137 रन की पारी खेली थी।


भारत की तरफ से रोहित ने वर्ल्ड कप में 26वां शतक लगाया है। यह वर्ल्ड कप का 168वां शतक है। वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है। इसके साथ ही इंडियन टीम संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया के साथ सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पहले स्थान पर भी पहुंच गई है।

बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने नाबाद 122 रनों की पारी खेली। रोहित ने 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 128 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

वर्ल्ड कप के 8वें मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया है। दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 227 रन का टारगेट दिया था, जिसे टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर 47.3 ओवर में हासिल कर लिया।

रोहित शर्मा ने सौरव गांगुली और तिलकरत्ने दिलशान से लगभग 100 पारियां कम खेलते हुए 23वीं सेंचुरी ठोकी है।