ओलंपिक पदक विजेताओं का अभिनंदन समारोह, नीरज बोले- गोल्ड मेडल जीतना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा पल

स्वागत ओलंपिक पदक विजेताओं का अभिनंदन समारोह, नीरज बोले- गोल्ड मेडल जीतना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा पल
हाईलाइट
  • अशोका होटल में पदक विजेताओं के अभिनंदन समारोह का आयोजन
  • एयरपोर्ट पर सभी एथलीट्स का बैंड-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया
  • सबसे सफल भारतीय दल आखिरकार टोक्यो ओलंपिक से देश लौटा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सबसे सफल भारतीय दल सोमवार को टोक्यो ओलंपिक 2020 में 7 पदक (1 स्वर्ण, 4 कांस्य और 2 रजत) जीतकर लौट आया। एयरपोर्ट पर सभी एथलीट्स का बैंड-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के साथ सेल्फी लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। नीरज की मां सरोज देवी ने उनके बेटे के पहुंचते ही उन्हें गले से लगा लिया। बेटे का स्वागत मनपसंद चूरमा खिलाकर किया। 

एयरपोर्ट से सभी खिलाड़ी अशोका होटल पहुंचे। यहां पर टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था। इंडियन ओलिंपिक एसोशिएसन से लेकर खेल मंत्रालय तक के अफसर खिलाड़ियों के स्वागत के लिए मौजूद थे। अशोका होटल में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम ने केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान भी गाया। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कार्यक्रम के दौरान कहा, ये शाम ओलंपिक में भारत का नाम बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की शाम है। मैं सभी पदक विजेताओं को 135 करोड़ लोगों की तरफ़ से बधाई देता हूं। नीरज चोपड़ा आपने मेडल ही नहीं दिल भी जीता है।

नीरज चोपड़ा ने कहा- ये मेरा नहीं पूरे देश का मेडल है। जिस दिन से मेडल आया है... ना खा पाया हूं, ना सो पाया हूं। जब भी मेडल देखता हूं, तो लगता है सब ठीक है। उस दिन से ही मैं अपना मेडल जेब में रखकर घूम रहा हूं। समर्थन के लिए सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। गोल्ड मेडल जीतना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा पल है। थ्रो को लेकर नीरज ने कहा- मैंने थ्रो से पहले सोच रखा था कि अपना 100 प्रतिशत देना है और किसी से घबराना नहीं है। सभी युवाओं से यही कहूंगा कि किसी से डरो नहीं। पहले थ्रो के बाद ही मुझे लगा कि ये मेरा पर्सनल बेस्ट थ्रो (88 मीटर) है, पर वह उससे थोड़ा कम (87.58 मीटर) रहा।

 

टोक्यो ओलिंपिक में भारत का प्रदेर्शन

  • नीरज चोपड़ा – गोल्ड (जेवलिन थ्रो)
  • रवि दहिया – सिल्वर (रेसलिंग)
  • मीराबाई चानू – सिल्वर (वेटलिफ्टिंग)
  • पीवी सिंधु – ब्रॉन्ज (बैडमिंटन)
  • लवलिना बोरगोहेन – ब्रॉन्ज (बॉक्सिंग)
  • बजरंग पूनिया – ब्रॉन्ज (रेसलिंग)
  • पुरुष हॉकी टीम - ब्रॉन्ज

Capture
एयरपोर्ट के बाहर गोल्ड मेडल दिखाते नीरज चोपड़ा

Capture
बॉक्सर लवलिना बोरगोहेन ब्रॉन्ज मेडल के साथ

Image
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया।

Image
पहलवान बजरंग पुनिया को ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय क़ानून मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणित ने सम्मानित किया।

Image
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और कानून मंत्री और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कुश्ती में रजत पदक विजेता रवि दहिया का अभिनंदन किया।

Image
ओलंपिक पदक विजेताओं ने राष्ट्रगान गाया

Image
भारतीय मुक्केबाज लवलिना बोरगोहेन को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सम्मानित किया। लवलिना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। 

Image
टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी में भारत को कांस्य पदक मिला। टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का सम्मान।

Image
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अशोका होटल में जश्न मनाया

Image
भारतीय महिला हॉकी टीम ने अशोका होटल में केट काटकर जश्न मनाया

 

Created On :   9 Aug 2021 2:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story