IPL 2018 : भज्जी की भरपाई करना मुश्किल, चौथी बार IPL जीतना हमारा लक्ष्य : रोहित

IPL 2018 : भज्जी की भरपाई करना मुश्किल, चौथी बार IPL जीतना हमारा लक्ष्य : रोहित

डिजिटल डेस्क, मुंबई। IPL 2018 शुरु होने से ठीक पहले गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने साफ कर दिया है कि इस बार भी उनका और उनकी टीम का सिर्फ एक ही लक्ष्य होगा जो है फिर से IPL की ट्रॉफी जीतना। मुंबई इंडियंस की आधिकारिक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दौरान रोहित ने कहा कि हम तीन बार IPL का खिताब जीत चुके हैं और अब हमारा लक्ष्य चौथी बार IPL विजेता बनना है।

‘भज्जी को मिस करेगा मुंबई’
इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा ने टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह का भी जिक्र किया। रोहित ने कहा कि उनकी टीम और वो खुद हरभजन सिंह को बहुत मिस करेंगे और हमें उनकी कमी खलेगी। साथ ही रोहित ने कहा कि हमने अधिकतर पुराने खिलाड़ियों को बनाए रखा है लेकिन इस बार अनुभवती हरभजन सिंह हमारे साथ नहीं हैं जिनकी कमी टीम को खलेगी।

10 साल तक रहा हरभजन-मुंबई का साथ
IPL की शुरूआत से लेकर 10वें सीजन तक हरभजन मुंबई इंडियंस टीम के साथ रहे लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज कर दिया था जिसके बाद IPL-11 में वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने हरभजन को 2 करोड़ रुपए की प्राइस पर खरीदा था।

मुंबई में अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार
रोहित शर्मा ने वेबसाइट को दिए अपने इंटरव्यू में टीम के अनुभवी खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे पास जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, कुणाल पंड्या जैसे खिलाड़ी हैं जिनके पास IPL का खासा अनुभव है और वो इस बार भी टीम के लिए उपयोगी साबित होंगे। हालांकि इन्होंने इस दौरान एक बार फिर हरभजन का जिक्र किया और कहा कि हमारे लिए हरभजन की जगह भरना आसान नहीं होगा।

रोहित की कप्तानी में मुंबई 3 बार बना चैंपियन
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अब तक 3 बार IPL का खिताब जीत चुकी है। मुंबई ने साल 2013, 2015 और 2017 में IPL की ट्रॉफी हासिल की है।

Created On :   4 April 2018 7:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story