नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ITBP बटालियन की नई पहल- लड़कियों को दे रहे हैं हॉकी ट्रेनिंग

ITBP jawans teach hockey to girls in Kondagaon, Chhattisgarh
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ITBP बटालियन की नई पहल- लड़कियों को दे रहे हैं हॉकी ट्रेनिंग
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ITBP बटालियन की नई पहल- लड़कियों को दे रहे हैं हॉकी ट्रेनिंग
हाईलाइट
  • ITBP की 41वीं बटालियन ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के साथ जोड़ा बेटी खिलाओ।
  • नक्सल प्रभावित कोंडागांव में ITBP की 41वीं बटालियन दे रही हैं छात्राओं को हॉकी ट्रेनिंग।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव में ITBP की 41वीं बटालियन ने एक नई पहल शुरू की है। बटालियन के जवान यहां लड़कियों को हॉकी ट्रेनिंग दे रहे हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में इस तरह की एक्टिविटी को लोगों की ओर से जमकर सराहा भी जा रहा है। बटालियन के निर्देशन में हॉकी सीख रही लड़कियों का कहना है कि पहले वे काफी डरी हुईं थी लेकिन ट्रेनिंग शुरू होने के बाद सबकुछ ठीक हो गया। छात्राओं ने बताया, "यहां हॉकी सिखने के बाद हम कई राज्य स्तरीय टूर्नामेंटों में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं।"

 

 


इस नई पहल पर ITBP की 41वीं बटालियन के कमांडर सुरेन्द्र खत्री का कहना है, "हमनें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के साथ बेटी खिलाओ को भी जुड़ा है। इसके तहत हम बेटियों को हॉकी खेलना सीखा रहे हैं।  हमने बटालियन कैंप के नजदीक स्थित स्कूल की 30 लड़कियों को हॉकी ट्रेनिंग देना शुरू किया है। ये लड़कियां अब कई टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं।"
 


बता दें कि कोंडागांव छत्तीसगढ़ का एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। यहां आए दिन सेना और नक्सलियों के बीच संघर्ष होता रहता है। यहां नक्सली गांव के भोले-भाले युवाओं को भटकाकर अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश करते रहे हैं। सेना की यह पहल इन्हीं युवाओं को भटकने से रोकने की तर्ज पर देखी जा रही है।

Created On :   31 July 2018 2:44 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story