नाइट, हैरिस उप उपाध्यक्ष के रूप में पीसीए से जुड़े

Knight, Harris joins PCA as Deputy Vice President
नाइट, हैरिस उप उपाध्यक्ष के रूप में पीसीए से जुड़े
नाइट, हैरिस उप उपाध्यक्ष के रूप में पीसीए से जुड़े

लंदन, 10 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हीथर नाइट और मिडलसेक्स के आलराउंडर जेम्स हैरिस को पेशेवर क्रिकेटर्स संघ (पीसीए) का उप उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

दोनों खिलाड़ी अब पीसीए बोर्ड में अपना पदभार संभालेंगे और चेयरमैन डेरील मिशेल को सपोर्ट करेंगे, जोकि पीसीए प्लेयर्स समिति का नेतृत्व करते हैं।

29 साल की नाइट 2016 से ही इंग्लैंड की कप्तान हैं और 2017 में अपनी कप्तानी में वह इंग्लैंड को विश्व कप जिता चुकी हैं।

30 साल के हैरिस ने 16 साल की उम्र में अपना पदार्पण किया था। उन्होंने 13 साल के अपने अब तक के करियर में 261 मैचों में 620 विकेट लिए हैं। हैरिस 2017 में प्लेयर्स समिति से जुड़े थे।

पीसीए की पहली बैठक अगले महीने जुलाई में होनी है, जिसमें नाइट और हैरिस भाग लेंगे।

- -आईएएनएस

Created On :   10 Jun 2020 10:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story