कोविड-19 : जापान, आईओसी ओलम्पिक को 1 साल के लिए स्थगित करने को तैयार

Kovid-19: Japan, ready to postpone Aasi Olympics for 1 year (Lead-1)
कोविड-19 : जापान, आईओसी ओलम्पिक को 1 साल के लिए स्थगित करने को तैयार
कोविड-19 : जापान, आईओसी ओलम्पिक को 1 साल के लिए स्थगित करने को तैयार
हाईलाइट
  • कोविड-19 : जापान
  • आओसी ओलम्पिक को 1 साल के लिए स्थगित करने को तैयार (लीड-1)

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक-2020 को एक साल तक के लिए टाल दिया गया है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के साथ खेलों के महाकुंभ को 2021 तक के लिए टालने को तैयार हो गए हैं। आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक से बातचीत करने के बाद आबे ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैंने एक साल के लिए खेलों को स्थगित करने का प्रस्ताव रखा था और अध्यक्ष बाक ने इसके लिए अपनी सहमति दे दी है।

दूसरे विश्व युद्ध के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि ओलम्पिक खेलों को स्थगित किया गया हो। आबे ने बाक के साथ मंगलवार को फोन पर बात की और दोनों स्थगित करने के समझौते पर तैयार हो गए। आईओसी पर काफी दिनों से कोरोनावायरस के कारण खेलों को स्थगित करने का दबाव था। कनाडा ने साफ तौर पर कह दिया था कि अगर ओलम्पिक को एक साल तक के लिए आगे नहीं बढ़ाया जाता है तो वह इस बार खेलों में हिस्सा नहीं लेगा। यही बात आस्ट्रेलिया ने भी कही थी और अमेरिका तथा ग्रेट ब्रिटेन ने भी खेलों को टालने की बात कही थी।

 

Created On :   24 March 2020 1:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story