रोहित शर्मा और रितिका कैसे आए एक दूसरे के करीब, जानिए लव स्टोरी

Love Story of Rohit Sharma And Ritika Sajdeh
रोहित शर्मा और रितिका कैसे आए एक दूसरे के करीब, जानिए लव स्टोरी
रोहित शर्मा और रितिका कैसे आए एक दूसरे के करीब, जानिए लव स्टोरी

डिजिटल डेस्क, मोहाली। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया है। ऐसा करने वाले वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। मजेदार बात यह है कि आज रोहित शर्मा और उनकी बचपन की दोस्त और पत्नी रितिका की शादी की सालगिरह भी है। रोहित ने दोहरा शतक लगाकर पत्नी रितिका को गिफ्ट दिया है। रोहित ने दोहरा शतक पूरा करते ही रितिका को फ्लाइंग किस दिया इसके बाद रितिका भावुक हो गईं और रोने लगीं। आइए जानते हैं कैसे आए दोनों एक दूसरे के करीब।

रितिका और रोहित दोनों एक दूसरे को शादी के 6 साल पहले से जानते थे। स्पोर्ट्स और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में मैनेजर रहीं रितिका रोहित की दोस्त थीं। नया घर बसाने के लिए रोहित ने रितिका को प्रपोज करने का फैसला किया। इसके लिए रोहित रितिका को बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब मैदान में लेकर गए जहां उन्होंने 11 साल की उम्र में पहली बार क्रिकेट खेला था। रोहित ने यहां रितिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद रितिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर रोहित के साथ एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उनकी एंगेजमेंट रिंग (सगाई की अंगूठी) नजर आ रही थी। 13 दिसंबर 2015 को रोहित- रितिका ने शादी कर ली।

कब-कब लगाए दोहरा शतक
रोहित शर्मा ने इससे पहले (साल 2013) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन बनाए थे। श्रीलंका के खिलाफ (साल 2014) 264 और 13 दिसंबर को एक बार फिर श्रीलंका के खिलाफ 208 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। रोहित ने 153 गेंद पर नाबाद 208 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 12 छक्के लगाए। रोहित ने अपने फर्स्ट 100 पूरे करने के लिए 115 गेंद खेली थीं। वहीं बाद के 100 रन बनाने के लिए उन्होंने सिर्फ 36 गेंद का सामना किया। कप्तान के तौर पर वनडे में यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम है।

 

Created On :   13 Dec 2017 12:12 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story