बड़े ऐलान का बोलकर बिस्किट का प्रचार करते हुए नजर आए एमएस धोनी! लगा रिटायरमेंट की खबरों पर ब्रेक

MS Dhoni left after promoting biscuits by saying a big announcement, broke the news of retirement
बड़े ऐलान का बोलकर बिस्किट का प्रचार करते हुए नजर आए एमएस धोनी! लगा रिटायरमेंट की खबरों पर ब्रेक
धोनी के ऐलान से फैंस खुश बड़े ऐलान का बोलकर बिस्किट का प्रचार करते हुए नजर आए एमएस धोनी! लगा रिटायरमेंट की खबरों पर ब्रेक
हाईलाइट
  • यह केवल एक बिस्कुट उत्पाद की लॉन्चिंग थी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 24 सितंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए कुछ बड़ा ऐलान करने की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी और सभी फैंस को 25 सितंबर दोपहर 2 बजे फैसबुक पर लाइव जुड़ने के लिए बोला था। उनके इस ऐलान के बाद फैंस में हलचल बढ़ गई थी। उनके ऐलान के बारे में लोग तरह-तरह के कयास लगाते हुए नजर आ रहे थे। इसकी साथ ही उनके सभी को इस बात को लेकर दिलचस्पी थी कि धोनी कौन सा बड़ा ऐलान करने वाले हैं, लेकिन यह केवल एक बिस्कुट उत्पाद की लॉन्चिंग थी।

 लाइव आकर यह बोले धोनी

एमएस धोनी ने लाइव आकर कहा, ये प्रोडक्ट इस बार हमें टी-20 विश्व कप जिता सकता है। साल 2011 में भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप जीता था, उससे पहले भी यह प्रोडक्ट लॉन्च हुआ था. अगर फिर से यह प्रोडक्ट लॉन्च होता है तो इस एक बार फिर भारत विश्वकप जीत......अब कनेक्शन क्लियर हो गए होंगे। धोनी ने कहा कि मैं 2011 को एक बार फिर से वापस लेकर आ रहा हूं। आप सभी फैंस हिस्ट्री बनाने और इसे एक बार फिर से दोहराने के लिए आप सभी आगे आएं। 

जंगल में आग की तरह फैली थी खबर 

गौरतलब है कि जब 24 सितंबर को धोनी ने सोशल मीडिया के जरिए यह ऐलान किया था कि वह 25 सितंबर को कुछ बड़ा ऐलान करेंगे, तब यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई थी। धोनी की यह पोस्ट वायरल होने के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाते हुए नजर आ रहे थे। कई फैन्स ने तो धोनी के अगले साल आईपीएल से रिटायरमेंट लेने तक के कयास लगाने शुरु कर दिए थे। हालांकि उनकी आज की इस घोषणा से उनके फैंस को जरूर राहत मिली होगी। फिलहाल इस लाइव से धोनी के आईपीएल से रिटायरमेंट लेने की अटकलों पर ब्रेक लग गया है।  

इंटरनेशनल क्रिकेट को कह चुके हैं अलविदा 

बता दें कि, एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से वनडे और टी-20 दोनों प्रारूप से सन्यांस ने लिया था। टेस्ट क्रिकेट से वो पहले ही संन्यास ले चुके थे। धोनी ने आखिरी इंटरनेशल मैच 2019 के वर्ल्ड कप  में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और दुनिया के बेस्ट मैच फिनिशर रहे महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 17266 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 16 शतक और 108 अर्धशतक निकले। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को तीन आईसीसी खिताब भी जिताए। 

Created On :   25 Sep 2022 1:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story