- शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 249 अंकों की उछाल के साथ खुला
- दिल्ली विधानसभा बजट सत्र आज से होगा शुरू, अनिल बैजल के अभिभाषण से होगी शुरुआत
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राहुल का ट्वीट-'आप इतिहास बनाने में सक्षम, कोई आपको रोकने ना पाए'
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर नारी शक्ति को किया सलाम
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
पुणे टेस्ट : रोहित सस्ते में आउट, मयंक टिके

डिजिटल डेस्क, पुणे। भारत ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को भोजनकाल तक एक विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। पहले सत्र में 25 ओवर फेंके गए। सत्र का खेल खत्म होने तक मयंक अग्रवाल 34 और चेतेश्वर पुजारा 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने रोहित शर्मा (14) के रूप में अपना अभी तक का एकमात्र विकेट खोया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने धीमी शुरुआत की। शुरुआत में गेंद हरकतें कर रही थी और इसी कारण दोनों सलामी बल्लेबाज संभल कर खेल रहे थे। ऐसी ही कागिसो रबादा की एक गेंद रोहित के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों में चली गई। रोहित ने 35 गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक चौका मारा।
रोहित के बाद आए पुजारा ने भी संभल कर खेलने की रणनीति अपनाई। वह अभी तक 39 गेंद खेल चुके हैं जिन पर उन्होंने तीन चौके मारे हैं। मयंक और पुजारा के बीच अभी तक 52 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
मेहमान टीम ने अभी तक अपने चार गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है। पदार्पण कर रहे एनरिक नोर्टजे पांच ओवरों में एक मेडेन के साथ 27 रन खर्च कर चुके हैं। विकेट लेने वाले राबाडा 10 ओवरों में 26 रन दिए हैं। वार्नोन फिलेंडर किफायती रहे हैं। सात ओवरों में उन्होंने एक मेडेन फेंका है और सिर्फ आठ रन दिए हैं। स्पिनर केशव महाराज ने तीन ओवरों में 10 रन दिए हैं।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।