IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का न्यूट्रिशन पार्टनर बना ऑप्टिमम न्यूट्रिशन

Royal Nutritioners Bangalores Nutrition Partner becomes Optimum Nutrition
IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का न्यूट्रिशन पार्टनर बना ऑप्टिमम न्यूट्रिशन
IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का न्यूट्रिशन पार्टनर बना ऑप्टिमम न्यूट्रिशन
हाईलाइट
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का न्यूट्रिशन पार्टनर बना ऑप्टिमम न्यूट्रिशन

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाला स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन पाउडर ब्रांड-ऑप्टिमम न्यूट्रिशन इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सस्करण के लिए विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी टीम का आधिकारिक न्यूट्रिशन पार्टनर होगा। आईपीएल का आयोजन इस साल यूएई में हो रहा है। लीग की शुरुआत शनिवार से ही हो रही है। ऑप्टिमम न्यूट्रिशन इंक एक प्रतिष्ठित ब्रांड है और ग्लैनबिया परफॉर्मेस न्यूट्रिशन का हिस्सा है। यह बीते 30 साल के न्यूट्रिशन के नए मानक स्थापित कर रहा है।

इस साझेदारी को लेकर कम्पनी के प्रबंध निदेशक सत्यव्रत पेंढारकर ने कहा, टीम आरसीबी से जुड़ना शानदार मौका है। हम सीजन की सबसे अच्छी टी20 टीमों में से एक से जुड़कर गर्व महसूस कर रहे हैं। हम इस टीम के साथ दीर्घकालीन साझेदारी की ओर देख रहे हैं। ऑप्टिमम न्यूट्रिशन का लक्ष्य भारत में व्यापक कन्ज्यूमर बेस बनाना है और इसके तहत हम लोगों को अपने व्यापक प्रॉडक्ट्स से रूबरू कराना चाहते हैं। आईपीएल-13 के मुकाबले अबू धाबी, दुबई और शारजाह में खेले जाने हैं। आरसीबी को अपना पहला मैच 21 सितम्बर को दुबई में सनराइजर्स हैदराबाद से होना है।

Created On :   19 Sep 2020 1:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story