IPL में क्रिस गेल का छठा शतक, बोले- ये बेटी को बर्थडे गिफ्ट

Srh Vs Kxip Chris Gayle Smashes 6th Ipl Hundred
IPL में क्रिस गेल का छठा शतक, बोले- ये बेटी को बर्थडे गिफ्ट
IPL में क्रिस गेल का छठा शतक, बोले- ये बेटी को बर्थडे गिफ्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 11वें सत्र में तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने नॉट आउट 104 रन की शानदारी पारी खेली। गेल ने सीजन के 16वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 58 गेंदों में 11 छक्के और 1 चौका लगाकर शतक पूरा किया। उन्होंने यह शतक बेटी के नाम किया, जिसका शुक्रवार को बर्थडे है। इंडियन प्रीमियर लीग में गेल की यह छठी सेंचुरी है, जबकि प्रफेशनल टी-20 में यह उनकी 21वीं सेंचुरी रही।

क्रिस गेल ने पहले पचास रन 39 गेंदों में पूरे किए, जबकि दूसरा पचासा सिर्फ 19 गेंदों में पूरा करते हुए 58 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। गेल के बाद विराट ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम आईपीएल में सबसे अधिक सेंचुरी है। विराट ने 153 मैचों में 38.17 की औसत से 4619 रन बनाए हैं, जिसमें 4 सेंचुरी है। टी-20 में क्रिस गेल के नाम सबसे अधिक 21 शतक लगाए हैं। उनके बाद मैकलम, क्लिंगर और ल्यूक राइट ने सबसे ज्यादा 7-7 शतक लगाए हैं।

शतक लगाने के बाद जब गेल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह शतक मेरी बेटी के नाम है। सका जन्मदिन कल (शुक्रवार को) है। वह दो साल की हो जाएगी। वह पहली बार भारत आई है। हम यहां अच्छा समय गुजारना चाहते हैं। मैं खुश हूं कि मैंने इस सत्र के अपने दूसरे ही मैच में सेंचुरी लगाई है। 

 


.

Created On :   19 April 2018 5:19 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story