Bday Sania : शोएब से पहले इनकी होने वाली थीं सानिया, हो चुकी थी सगाई

Tennis star sania mirza 31st birthday with husband shoaib malik
Bday Sania : शोएब से पहले इनकी होने वाली थीं सानिया, हो चुकी थी सगाई
Bday Sania : शोएब से पहले इनकी होने वाली थीं सानिया, हो चुकी थी सगाई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय टेनिस स्टार आज 15 नवंबर को 31 साल की हो गईं हैं। टेनिस की दुनिया में सानिया मिर्जा ने विश्वभर में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। सानिया मिर्जा ने ऑस्ट्रेलिया के एक रेस्तंरा में हुई मुलाकात के बाद पाकिस्तानी स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ 12 अप्रैल 2010 को शादी कर ली थी। क्या आपको पता है शोएब मलिक की दुल्हनिया बनने से पहले सानिया मिर्जा किसी और के साथ सगाई कर चुकी थीं।

 

ये व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि सानिया के ही बचपन के दोस्त शोराब मिर्जा थे। परिवार वालों की सहमति से दोनों की सगाई 2009 में हो गई थी। सानिया ने खुलकर अपने प्यार और सगाई का ऐलान भी कर दिया था। सानिया मिर्जा पब्लिक इंवेट में अपने दोस्त और मंगेतर शोराब के साथ दिखाई देती थी। मगर शोएब की एंट्री और शोराब के परिवार का प्रेशर ही इन दोनों के बीच दीवार बन गई थी।

 

शोराब के पिता आदिल मिर्जा को सानिया का टेनिस खेलना पसंद नहीं था। वे चाहते थे कि सानिया शादी के बाद टेनिस से दूरी बना लें। जबकि दूसरी तरफ सानिया का परिवार चाहता था कि सानिया देश के लिए हमेशा खेलना जारी रखें। मगर इसी बीच सानिया की ‘आस्ट्रेलिया ओपन’ के दौरान शोएब मलिक से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में तब्दील होते हुए शादी तक पहुंच गई।

 

शोराब से सगाई के बाद सानिया मिर्जा ‘आस्ट्रेलिया ओपन’ खेलने आस्ट्रेलिया गई थीं। वहां पाकिस्तान क्रिकेट टीम का आस्ट्रेलिया के साथ मैच था। जिसमें पाकिस्तान बुरी तरह मैच हार गया था। इस दौरान सानिया की मुलाकात शोएब मलिक से एक रेस्तंरा में हुई।

 

यहां से दोनों में प्यार होने के बाद सानिया ने शोराब से सगाई तोड़ने का और शोएब के साथ निकाह करने का फैसला लिया।

 

सानिया की नथुनिया ने मचाई धूम

खेल के साथ ही सानिया मिर्जा का फैशन स्टाइल दुनिया में ट्रेंड बन जाता है। आपने सानिया की नथुनिया के बारे में तो सुना ही होगा। आपको बता दें सानिया नाक में एक नथुनिया पहनती है ये नथुनिया लेडीज को इतनी पंसद आई की वे इसकी दीवानी हो गई और सानिया की नथुनिया का फैशन स्टाइल दुनिया में ट्रेंड बन गया। इतना ही नहीं उनकी नथुनिया पर बने कई भोजपुरी गाने मार्केट में धूम मचा रहे हैं।

 

मजे की बात यह है कि सानिया मिर्जा आज तक बिहार नहीं आई हैं, लेकिन भोजपुरी उन्हें अपना मान चुकी है। अब तक दर्जनभर से ज्यादा भोजपुरी गाने सानिया पर न सिर्फ लिखे गए हैं, बल्कि कुछ गानों ने तो लोकप्रियता के तमाम रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। सानिया पर पहला गाना गाया था, वो भी तब, जब सानिया की शोएब से शादी नहीं हुई थी।

भोजपुरी के मशहूर गायक पवन सिंह ने अकेले 3 गाने सानिया मिर्जा पर गाए हैं। इनमें ये गाना, "सानिया मिर्जा कट नथुनिया जान मारेला..." काफी फेमस हुआ है। दूसरा हिट गाना "सानिया मिर्जा चल गइली पाकिस्तान हो..." तब आया जब सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी और पाकिस्तान को ससुराल चुना।

 

परिणीति बोलीं- सानिया और मेरा एक जैसा है "चेस्ट एरिया"

परिणीति चोपड़ा और सानिया मिर्जा अच्छी दोस्ती हैं। परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो "नो फिल्टर नेहा" में सानिया मिर्जा पर एक बयान देकर हलचल मचा दी थी। शो में उनसे पूछा गया कि उन्हें सानिया के बायोपिक में उनका किरदार क्यों निभाना चाहिए तो परिणीति ने अपने और सानिया के बीच एक अजीब समानता बताई। परिणीति ने कहा कि उनकी और सानिया की शारीरिक बनावट एक जैसी है। उन्होंने कहा कि सानिया और मेरा चेस्ट एरिया तो बिल्कुल ही एक जैसा है।

 

क्या हैं सानिया मिर्जा

सानिया मिर्ज़ा का जन्म 15 नवम्बर 1986 को मुंबई में हुआ था। सानिया के पिता इमरान मिर्ज़ा एक खेल संवाददाता थे। कुछ समय के बाद उन्हें हैदराबाद जाना पडा जहां एक पारंपरिक शिया खानदान के रूप में सानिया का बचपन गुजरा। निज़ाम क्लब हैदराबाद में सानिया ने छ्ह साल की उम्र से टेनिस खेलना शुरु किया था। आज वे विश्व में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

 

मात्र 18 वर्ष की आयु में वैश्विक स्तर पर चर्चित होने वाली इस खिलाड़ी को 2006 में "पद्मश्री" सम्मान प्रदान किया गया। वे यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है। उन्हें 2006 में अमेरिका में विश्व की टेनिस की दिग्गज हस्तियों के बीच डब्लूटीए का "मोस्ट इम्प्रेसिव न्यू कमर एवार्ड" प्रदान किया गया था। सानिया 2003 से 2013 में लगातार एक दशक तक उन्होने महिला टेनिस संघ (डब्ल्यू टी ए) के एकल और डबल में शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी के रूप में अपना स्थान बनाए रखने में सफल रही हैं।

Created On :   14 Nov 2017 6:26 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story