- महाराष्ट्र के नौ जिलों में बर्ड फ्लू, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कुक्कुट पक्षियों को मारना जारी
- जालोर बस दुर्घटना अपडेट: घटना में 6 लोगों की हुई मौत, कई घायल
- दिल्लीः रिपब्लिक डे परेड की रिहर्सल आज से, इंडिया गेट के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट
- महाराष्ट्र में 18 जनवरी तक नहीं लगेगा कोरोना का टीका, Co-WIN ऐप में आई गड़बड़ी
- नई दिल्लीः ब्रैंक फ्रॉड मामले में CBI के 4 अफसरों पर एक्शन
विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप : अबिनाश ने हासिल किया ओलम्पिक कोटा

दोहा, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के पुरुष धावक अबिनाश साबले ने यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 3000 मीटर स्टीपलचेज में ओलम्पिक कोटा हासिल कर लिया है। वे हालांकि रेस के फाइनल में 13वें स्थान पर रहे, लेकिन साथ ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे।
अबिनाश ने आठ मिनट 22.37 सेकेंड में रेस पूरी की। फाइनल में वह जीत तो हासिल नहीं कर सके लेकिन ओलम्पिक कोटा जरूर अपने नाम कर ले गए।
अबिनाश को हीट में बाहर होना पड़ा था लेकिन बाद में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने मैच अधिकारियों से शिकायत की थी कि अबिनाश के रास्ते में दूसरे खिलाड़ियों ने बाधा डालने की कोशिश की थी। एएफआई की इस अपील की जांच हुई और इसे सही पाया गया। इस प्रकार अबिनाश फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।
ओलम्पिक का क्वालीफाइंग मार्क आठ मिनट 22 सेकेंड का है। अबिनाश ने कुछ सेकेंड पहले ही रेस पूरी कर अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में जगह बनाई।
इस स्पर्धा का स्वर्ण केन्या के कोनसेस्लस किपरुटो के नाम रहा जिन्होंने आठ मिनट 1.35 सेकेंड में रेस पूरी की। इथोपिया के लामेचा गिरमा आठ मिनट 1.36 सेकेंड के दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया।
मोरक्को के साउफियाने एल बक्कल आठ मिनट 03.76 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रह कांस्य जीतने में सफल रहे। यह उनका इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।