IPL 2026: किसने कह दिया BCCI-ICC को देशद्रोही? गृह मंत्री और जय शाह पर भी दागे सवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के फास्ट बॉलर मुस्तफिजुर रहमान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। पड़ोसी मुल्क में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार के बीच केकेआर के खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने पर विवाद खड़ा हो गया है। बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने केकेआर को निर्देश जारी कर मुस्तफिजुर रहमान को हटाने का निर्देश दे दिया है। इस क्रम में कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खड़गे ने गृह मंत्री अमित शाह के बेटे और आईसीसी के निदेशक मंडल के अध्यक्ष जय शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि गृह मंत्री और उनके बेटे क्या कर रहे हैं? उन्होंने यह भी कहा कि अगर एक्टर शाहरुख खान (KKR के मालिक) देशद्रोही हैं, तो BCCI और ICC भी हैं।
यह भी पढ़े -अंकिता भंडारी हत्याकांड पर मंत्री सुबोध उनियाल ने सरकार और SIT जांच को सराहा, कहा विरोधियों की अपील को HC के बाद SC ने भी नकारा
यह भी पढ़े -बंगाल को गोल्डन बनाने वालों ने बिहार, त्रिपुरा और असम को गोल्डन राज्य क्यों नहीं बनाया?- शाह पर बनर्जी का पलटवार
BCCI और ICC भी देशद्रोही
BCCI के KKR से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के लिए कहने पर, कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि फ्रेंचाइजी BCCI और ICC द्वारा बनाए गए नियमों का पालन कर रही थी और उनसे सवाल पूछा जाना चाहिए। अगर शाहरुख खान देशद्रोही हैं, तो BCCI और ICC भी हैं। गृह मंत्री और उनके बेटे क्या कर रहे हैं? BJP तब राष्ट्रवाद की बात करती है जब यह उनके लिए फायदेमंद होता है; नहीं तो, वे भारत के इतिहास में सबसे बड़े देशद्रोही हैं।
9.2 करोड़ में खरीदा था खिलाड़ी
आपको बता दें कि, अबू धाबी में आयोजित आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया था। बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 60 मैचों में 65 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2016 में आईपीएल में डेब्यू किया था।
Created On :   3 Jan 2026 3:26 PM IST













