वर्ल्ड कप 2023: रोहित शर्मा ने विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने का बनाया रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने का बनाया रिकॉर्ड

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत के कप्तान रोहित शर्मा बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में अपना 50वां छक्का जड़कर विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

    रोहित ने 29 गेंदों में 47 रन की पारी में चार छक्के लगाए। उन्होंने तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर दिन का पहला छक्का लगाया और फिर चौथे ओवर में टिम साउदी की गेंद पर छक्का लगाया।

    अपनी धमाकेदार पारी के दौरान भारत के कप्तान ने विश्व कप में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वह शुभमन गिल के साथ शुरुआती विकेट की साझेदारी में 50 गेंदों में 71 रन बनाने के बाद 47 रन पर आउट हो गए।

    रोहित बेंगलुरु में नीदरलैंड के खिलाफ भारत के मैच के दौरान एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।

    36 वर्षीय खिलाड़ी ने कॉलिन एकरमैन की गेंद पर लॉन्ग-ऑन पर 92 मीटर का जबरदस्त छक्का लगाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया। जो कि साल का उनका 59वां छक्का है और उन्होंने 2015 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

    इसके अलावा, नीदरलैंड के खिलाफ मैच में, उन्होंने एक विश्व कप संस्करण में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले कप्तान होने का गौरव भी हासिल किया। 2019 संस्करण में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन के 22 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए, रोहित ने 2023 विश्व कप में अपने 23वें छक्के के साथ यह उपलब्धि हासिल की।

    (आईएएनएस)

    अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

    Created On :   15 Nov 2023 11:45 AM GMT

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story