सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली इस दिग्गज क्रिकेटर के निधन की खबर, पूर्व साथी खिलाड़ी ने दी जीवित होने की जानकारी

सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली इस दिग्गज क्रिकेटर के निधन की खबर, पूर्व साथी खिलाड़ी ने दी जीवित होने की जानकारी
  • आज सुबह पूर्व साथी खिलाड़ी ओलंगा ने दी थी यह दुखद खबर
  • कुछ समय बाद ओलंगा ने ट्वीट कर इस खबर को बताया फेक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर सामने आने के बाद से पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर देखने को मिल रही है। लेकिन इस बीच दिग्गज के निधन की खबर देने वाले उनके साथी खिलाड़ी हेनरी ओलंगा ने इसे फेक बताते हुए जानकारी दी है कि स्ट्रीक जीवित हैं। ओलंगा ने बताया कि उन्होंने स्ट्रीक से खुद मैसेज करके बात की है।

ओलंगा ने दी जीवित होने की जानकारी

हेनरी ओलंगा ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंस से ट्वीट करते हुए बताया, "मैं कंफर्म कर सकता हूं कि हीथ स्ट्रीक के निधन की अफवाहों को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। मैंने अभी उससे सुना। थर्ड अंपायर ने उन्हें वापस बुला लिया है। वह बहुत जिंदादिल हैं दोस्तों। हेनरी का यह ट्वीट कुछ की देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ओलंगा ने ही दी थी निधन की जानकारी

गौरतलब है कि, इससे पहले बुधवार सुबह हेनरी ओलंगा ने ही अपने साथी खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक का निधन होने की खबर दी थी। उन्होंने बताया था "क्रिकेट जगत के लिए बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है। हीथ स्ट्रीक अब दूसरी दुनिया में चले गए हैं। जिम्बाब्वे के महान क्रिकेटर की आत्म को शांति मिले। आपके साथ खेलना सम्मान की बात रही। हालांकि, उन्होंने अपने इस ट्वीट को थोड़ी देर बाद ही डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक इस दिग्गज खिलाड़ी के निधन की खबर पूरी दुनिया में फैल गई थी।

हीथ स्ट्रीक झूठी खबर पर जताई नाराजगी

वहीं इस झूठी खबर को लेकर खुद हीथ स्ट्रीक ने मिड डे को दिए अपने इंटरव्यू में नाराजगी जताते हुए कहा, "यह पूरी तरह से अफवाह और झूठ है- मैं जीवित हूं और ठीक हूं, मैं यह जानकर बहुत परेशान हूं कि किसी के गुजर जाने जैसी बड़ी बात बिना किसी प्रूफ के कैसे फैलाई जा सकती है? मेरा मानना ​​है कि जिसने भी ऐसी किया है उसे सामने आकर माफी मांगनी चाहिए, मैं खबर से बहुत आहत हूं।"

अपने ऑलराउंड खेल से किया राज

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक ने लगभग 12 साल तक अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में राज किया। साल 1993 से लेकर 2005 के बीच उन्होंने 65 टेस्ट और 189 वनडे मैचों में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से क्रमश: 1990 रन और 2943 बनाए। जबकि गेंद से क्रमश: 216 विकेट और 239 विकेट हासिल किए। लेकिन बोर्ड के साथ विवादों की वजह से उन्होंने महज 31 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

Created On :   23 Aug 2023 6:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story