FIFA World Cup 2026: जल्द शुरू होने वाला है फुटबाल का रोमांच, पहली बार हिस्सा ले रही हैं 48 टीमें, खेले जाएंगे 104 मैच, यहां देखें पूरा शेड्यूल

डिजिटल डेस्क, नई। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून (भारत में 12 जून) से हो रही है। इस लीग में पहली बार 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, कुल 104 मैच खेले जाएंगे। इसी वजह से इसे अब तक का सबसे लंबा और रोमांचक फीफा विश्व कप बनाते हैं। लीग में लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाडो जैसे धाकड़ खिलाड़ी कमाल करते दिखेंगे। उससे पहले आइए आपको बता देते हैं कि टूर्नामेंट में टीमों को कितने ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप में कितनी टीमें हैं।
समूह चरण (ग्रुप स्टेज) 11 जून से 27 जून तक चलेगा। इसके बाद 28 जून से 3 जुलाई तक राउंड ऑफ 32 के मुकाबले होंगे। राउंड ऑफ 16 के मैच 4 जुलाई से 7 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे। क्वार्टर फाइनल 9 से 11 जुलाई, सेमीफाइनल 14 और 15 जुलाई तथा तीसरे स्थान का मुकाबला 18 जुलाई को खेला जाएगा।
फीफा विश्व कप 2026 में टीमों को 11 ग्रुप में बांटा गया है। आइए जानते हैं ग्रुप वाइज टीमें
ग्रुप B: कनाडा, बोस्निया और हर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड
ग्रुप C: ब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड
ग्रुप D: संयुक्त राज्य अमेरिका, पराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्किये
ग्रुप E: जर्मनी, कुरासाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर
ग्रुप F: नीदरलैंड्स, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया
ग्रुप G: बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड
ग्रुप H: स्पेन, केप वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे
ग्रुप I: फ्रांस, सेनेगल, इराक, नॉर्वे
ग्रुप J: अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन
ग्रुप K: पुर्तगाल, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, उज्बेकिस्तान, कोलंबिया
ग्रुप L: इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा
Created On :   8 Jun 2026 9:30 PM IST








