श्रद्धांजलि: आचार्य विद्यासागर जी ने सदमार्ग पर चलने की दी प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

आचार्य विद्यासागर जी ने सदमार्ग पर चलने की दी प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • सीएम मोहन यादव ने आचार्य विद्यासागर जी के निधन पर जताया शोक
  • कहा - आचार्य विद्यासागर जी का मध्य प्रदेश के प्रति विशेष स्नेह रहा है
  • छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में आज दोपहर आचार्य जी का अंतिम संस्कार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आचार्य विद्यासागर जी का मध्य प्रदेश के प्रति विशेष स्नेह रहा है। प्रदेशवासियों को उनका भरपूर आशीर्वाद मिला। उनके सद्कार्य हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। आध्यात्मिक चेतना के पुंज, विश्व वंदनीय संत शिरोमणि परमपूज्य आचार्य गुरुवर श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की संलेखना पूर्वक समाधि सम्पूर्ण जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

आचार्य जी का संयमित जीवन और विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि आचार्य जी का अवसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में आज दोपहर आचार्य जी का अंतिम संस्कार होगा।

Created On :   18 Feb 2024 5:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story