बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एनडीए पर लगाया बड़ा आरोप- विश्व बैंक से कर्ज लेकर, बिहार के भविष्य को बेचा गया
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है। इस जीत को लेकर जन सुराज पार्टी ने बधाई दी है। इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा अगर यह बहुमत सरकार के काम पर मिला है तो बहुत ज्यादा खुशी की बात है। जेएसपी ने एनडीए पर बहुमत खरीदने का आरोप लगया है। उदय सिंह ने कहा 40000 करोड़ रुपए से वोटों को खरीदने का काम किया गया है। इसके साथ ही लालू यादव की पार्टी आरजेडी को रोकने की रणनीति भी बताई। उन्होंने कहा तेजस्वी यादव को सत्ता में आने से रोकने के लिए जन सुराज के समर्थक एनडीए में चले गए। पार्टी को अनुमान था कि हमें 15 % वोट मिलेंगे। लेकिन हमें सिर्फ 4 प्रतिशत ही मिले। यह परिणाम देखकर निराश हैं लेकिन हताश नहीं हैं। जन सुराज ऐसी पार्टी है जो सदन से बाहर रहकर भी सबसे मजबूत विपक्षी दल के रूप में बनी हुई है।
JSP के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रचंड बहुमत पर क्या बोले?
जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, एनडीए का इतनी बड़ी संख्या में बहुमत मिलना यह पता चलता है कि वोट खरीदा गया है। ऐसा पहली बार हुआ कि वोटिंग के पहले ही लोगों के खाते में पैसे डाले गए हैं। एनडीए ने लगभग 40 हजार करोड़ रुपया खर्च किया। देश में यह पहली बार हुआ वो भी वोट खरीदने के लिए। जनता के रुपए से जनता के वोट खरीदे गए। इसके साथ ही बिहार के भविष्य को बेचा गया। इतनी बड़ी राशि को खर्च हुई है जिसे वहन करना बिहार की अर्थव्यवस्था में नहीं है। आवश्यकताओं के लिए अब सरकार के पास राशि नहीं बची है। शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए भी राशि बचेगी।
किस प्रोजेक्ट का पैसा बांटा गया?
उदय सिंह ने कहा कि बांटा गया यह पैसा विश्व बैंक से लिया गया था। यह पैसा किसी प्रोजेक्ट के लिए कर्ज मिला था। उसमें से इन लोगों ने 14 हजार करोड़ रुपए कैश ट्रंसफर में यूज कर लिया है। इसलिए यहां की जनता ने इन्हें सपोर्ट कर दिया। हम इस सरकार से मांग करते हैं कि भ्रष्ट्र और दागी मंत्री को बाहर किया जाए। बिहार के विकास को ध्यान में रखकर काम करें। यहां पर बड़ी संख्या में पलायन हुआ है। इसे रोकने के लिए कदम उठाएं। फैक्ट्रियां लगाएं और कमाई के लिए पलायन की समस्या का समाधान करें।
सरकार के कार्यों को लेकर क्या बोले- उदय सिंह
वहीं, उदय सिंह महागठबंधन पर भी बोले। उन्होंने कहा विपक्षी दल मजबूत भूमिका के तौर पर भी नहीं उभरा। बिहार में यह काम जन सुराज पार्टी करेगी। सरकार के हर काम को बारीकी से समीक्षा करेंगे। सरकार ने जो गलत काम किया है उनकों पूरी तरह उजागर करेंगे। यह सिलसिला अनवरत जारी रहेगा। बिहार की जनता के लिए जन सुराज काम करेगा।
Created On :   15 Nov 2025 4:51 PM IST












