Diwali Safety: त्योहारों में दिल्ली पुलिस का सुरक्षा गश्त अभियान तेज, अधिकारियों ने लिया जायजा

त्योहारों में दिल्ली पुलिस का सुरक्षा गश्त अभियान तेज, अधिकारियों ने लिया जायजा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। त्योहारों में तोड़फोड़ जैसी गतिविधियां न हो इसके लिए अधिकारियों ने बड़ा फैसला लिया है। व्यवस्था को देखने के लिए दिल्ली में 20,000 से अधिक पुलिस बलों को तैनात किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद इसका जायजा लिया। उन्होंने कहा किसी भी प्रकार से नियमों का उल्लंघन न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। साथ ही ऐसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा जो अतिसंवेदनशील इलाके हैं।

दिल्ली के ये भीड़-भाड वाले स्थान

दिल्ली के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि दिल्ली के ऐसे स्थान जहां ज्यादा भीड़-भाड़ होती है जैसे बड़े बाजारों और मंदिरों पर विशेष निगरानी रखी जाऐगी। इन जगहों पर कई स्तरों वाली सुरक्षा रहेगी क्यों कि यहां तोड़फोड़ जैसी गतिविधियां होती हैं। इसलिए यहां त्वरित प्रतिक्रिया दल (quick reaction team), स्वात कमांडों (SWAT Commands), तथा सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

लोगों को आने जाने में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए यातायात पुलिस अपने हिसाब से विभिन्न मार्गों पर तैनाती रखेगी। त्योहारों की भीड़-भाड़ को देखते हुए अतिसंवेदनशील स्थानों पर चौकियां स्थापित की जाएंगी। सार्वजनिक स्थानों पर पहरा बढ़ा दिया गया है। इसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि त्योहार से पहले दिल्ली पुलिस ने शनिवार और रविवार की रात को गश्त भी लगाएगी। कानून व्यवस्था की जांच करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद इसका जायजा लिया। और कहा कि किसी भी प्रकार से नियमों का उल्लंघन न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए। इसके बाद अधिकारियों ने सामान्य कर्मियों के साथ गश्त में भी हिस्सा लिया।

नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान

दिल्ली पुलिस कमिश्र्नर सतीश गोलछा ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने आईटीओ, शककरपुर, गाजीपुर बॉर्डर और हजरत निजामुद्दीन सहित कई चौकियों और बैरिकेड लगे क्षेत्रों का दौरा किया। डीसीपी (ईस्ट) अभिषेक धनिया ने गस्त करने का आदेश दिया और कहा इसका उद्देश्य पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्र्चित करना है। अंधेरे और असुरक्षित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रखा जाए। यातायात उल्लंघन करने वालों की जांच करना और जिन-जिन इलाकों में अपराधी सक्रिय हैं उनकी पहचान की जाए।

अधिकारियों ने की यातायात की समीझा

पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह पहल पुलिस की उपस्थिति को बढ़ाती है और त्योहारों के मौसम में निवासियों को उनकी सुरक्षा का आश्र्वासन देती है।" एक रणनीति के तहत अधिकारियों ने पंजाबी बाग, रोहतक रोड और कोटला मुबारकपुर सहित कई स्थानों पर अस्थायी बैरिकेड लगा कर आने जाने वाहनों की जांच की। इसके बाद स्थानीय पुलिस और यातायात अधिकरियों ने सुरक्षा की जांच करते हुए यातायात की सुगम आवाजाही सुनिश्र्चित की। इसके साथ ही दूसरे राज्यों (हरियाणा और उत्तर प्रदेश) से लगने वाली सीमाओं पर भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

लोग को नियमों का पालन करें

अधिकारियों ने फिर इस बात को दोहराते हुए कहा कि एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाया जाए इसके लिए सुरक्षा बलों की उपस्थिति रहेगी। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जनता को भी सतर्क रहना होगा, यह बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा नागरिकों को कानून व्यवस्था का पालन करना होगा और अधिकारियों की मदद करनी होगी। यदि कोई असामान्य गतिविधि हो रही हो तो उसकी सूचना पुलिस को दें।

Created On :   13 Oct 2025 11:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story