उद्योगपतियों से वादा: गुजरात दौरे पर सीएम यादव, अहमदाबाद शहर में एमपी औद्योगिक विकास निगम का कार्यालय खोलने का ऐलान किया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को गुजरात के सूरत दौरे गए। सीएम यादव इन्वेस्टमेंट ऑपच्यरुनिटीज इन मध्य प्रदेश के इंटरएक्टिव सेशन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए कहा गुजरात बिना किसी का उद्धार नहीं हो सकता। स्वर्णिम अध्याय लिखते हुए गुजरा हुआ पल जाए , इसके लिए गुजरात आना ही पड़ेगा। इस दौरान सीएम ने निवेश और विशेष साझेदारियों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और कई घोषणाएं की।
सीएम यादव ने गुजरात के उद्योगपतियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य के अहमदाबाद शहर में एमपी औद्योगिक विकास निगम का कार्यालय खोलने का ऐलान भी किया है। इससे दोनों राज्यों के बीच दोस्ती भी बरकरार रहेगी।
सीएम यादव ने प्रदेश में उद्योग विकास को बढ़ावा देने के लिए गुजरात के उद्योगपतियों को मदद का वादा भी किया है। टुरिज़्म, टेक्सटाइल, हेल्थ जिस भी सेक्टर में आप आगे बढ़ना चाहते हैं, सरकार आपकी पूरा सहयोग करेगी। सीएम ने आगे कहा हम उद्योगपतियों की समृद्धि चाहते हैं। आप गुजरात में काम करें। लेकिन मध्यप्रदेश भी आपका दूसरा घर बनने के लिए तैयार है।
मुख्यमंत्री यादव ने कार्यक्रम के दौरान कहा गुजरात का सनातन संस्कृति के विकास में अहम योगदान है। सनातन संस्कृति का ध्वज लहराने की शुरुआत गुजरात के सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से हुई। 1000 साल का दौर काफी खराब रहा।
Created On :   30 Jun 2025 10:22 AM IST














