- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पांच जिलों में ढाई साल से नहीं मिला...
MP News: पांच जिलों में ढाई साल से नहीं मिला 4 हजार हितग्राहियों को कन्या/निकाह योजना का लाभ

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश के पांच जिलों में ढाई साल से करीब 4 हजार हितग्राहियों को कन्या/निकाह योजना का लाभ नहीं मिल पाया है और इनके आवेदन पोर्टल पर लंबित बने हुये हैं।
यह भी पढ़े -सीएम डॉ. मोहन के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा विभाग की पहल, दो दिनों में जारी हुए 600 अनुकंपा नियुक्ति आदेश
यह तथ्य सामाजिक न्याय विभाग की ताजा समीक्षा बैठक में सामने आया है। ये आवेदन 1 अप्रैल 2024 से अब तक लंबित पाये गये हैं। इनमें सागर जिले में 1095, उमरिया जिले में 802, विदिशा जिले में 777, सतना जिले में 683 तथा कटनी जिले में 597 प्रकरण शामिल हैं।
इन जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि लंबित पात्र हितग्राहियों को भुगतान की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण की जाये।
Created On :   24 Sept 2026 12:10 AM IST
Next Story












