MP News: राज्य शासन की तरफ से बालाघाट से डीएफओ दम्पत्ति हटाये गये

राज्य शासन की तरफ से बालाघाट से डीएफओ दम्पत्ति हटाये गये
राज्य शासन ने सोमवार को आदेश जारी कर बालाघाट से डीएफओ दम्पत्ति को हटा दिया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य शासन ने सोमवार को आदेश जारी कर बालाघाट से डीएफओ दम्पत्ति को हटा दिया है। इनमें डीएफओ उत्तर बालाघाट वनमंडल से नेहा श्रीवास्तव को उप वन संरक्षक राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल तथा डीएफओ दक्षिण बालाघाट अधर गुप्ता को उप वन संरक्षक कार्यालय वन बल प्रमुख भोपाल पदस्थ किया गया है।

उल्लेखनीय है कि नेहा श्रीवास्तव ने बालाघाट की कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे के खिलाफ 2-3 पेटी रकम मांगने की शिकायत की थी जो जांच में सही नहीं पाई गई थी और वन सुरक्षा समिति लामता के अध्यक्ष की शिकायत पर नेहा श्रीवास्तव के खिलाफ निविदा में गड़बड़ी करने पर राज्य शासन ने उन्हें नोटिस जारी किया था। उनके पति डीएफओ अधर गुप्ता के खिलाफ भी एक बाघ की मृत्यु पर उसे चुपचाप जलाने एवं अन्य आरोपों पर चार्जशीट जारी की गई थी।

इनके भी हुये तबादले

डीएफओ पश्चिम मंडला वनमंडल निथ्यानंतम एल को डीएफओ दक्षिण बालाघाट वनमंडल, डीएफओ मुरैना वनमंडल सुजीत जे पाटिल को उप वन संरक्षक कार्यालय वन बल प्रमुख भोपाल (जिला कलेक्टर की शिकायत पर), सहायक संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व माधव सिंह मौर्य को प्रभारी डीएफओ पश्चिम मंडला वनमंडला, उप वन संरक्षक राज्य वन विकास निगम भोपाल हरीश चन्द्र बघेल को प्रभारी डीएफओ मुरैना वनमंडल तथा उप वनमंडलाधिकारी मनासा वनमंडल नीमच रेशम सिंह धुर्वे को प्रभारी डीएफओ उत्तर बालाघाट वनमंडल पदस्थ किया गया है।

Created On :   11 Nov 2025 5:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story