- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- "एक पेड़ माँ के नाम" संकल्पना के...
पर्यावरण दिवस के दिन MP में दो अलग-अलग तस्वीरें: "एक पेड़ माँ के नाम" संकल्पना के साथ लगाए गए फलदार एवं छायादार पौधे, दूसरी तरफ कटा पेड़

डिजिटल डेस्क, भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी (एमपीयूडीसी) द्वारा प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान संचालित किया गया। कम्पनी की सभी 10 इकाइयों के अंतर्गत संचालित 134 जल प्रदाय के जल शोधन संयंत्र परिसर एवं 28 मलजल परियोजनाओं के मलजल शोधन संयंत्र परिसर सहित विभिन्न परियोजना के विभिन्न घटकों पर पौधरोपण किया गया।
यह भी पढ़े -किर्गिस्तान दौरे पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राष्ट्रपति सादिर झापारोव से की मुलाकात
"एक पेड़ माँ के नाम" संकल्प के तहत पौधारोपण
अभियान के अंतर्गत आम, नीम, कंजी, बरगद एवं पीपल जैसे फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। “एक पेड़ माँ के नाम” की संकल्पना को केन्द्र में रखकर किए गए इस पौधरोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के प्रबंध संचालक संकेत भोंडवे के निर्देश पर प्रदेश के विभिन्न परियोजना स्थलों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया गया। इस पौधरोपण कार्यक्रम में स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं स्वच्छ नगरीय वातावरण के संकल्प को दोहराया गया।
गौरतलब है कि एमपीयूडीसी द्वारा संचालित जल एवं मलजल परियोजनाएं प्रदेश के शहरों में स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
यह भी पढ़े -इबोला के कारण स्पेन में डीआर कांगो का प्री-वर्ल्ड कप मैत्री मैच रद्द, कांगो ने जताई आपत्ति
पर्यावरण दिवस के दिन ही की वृक्ष की हत्या
वार्ड 52 बावड़िया कला में वार्ड कार्यालय के सामने 100 मीटर दूर शासकीय भूमि में स्थित 10 वर्ष के 2 फीट मोटे पेड़ की विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यक्तिगत लाभ के चलते वृक्ष की निर्मम हत्या कर दी गई है। डीके कॉटेज रेस्टोरेंट मेंटेनेंस सहकारी समिति के अध्यक्ष डॉ तरुण सिंह चौहान ने बताया कि हम रहवासियों ने कॉलोनी के बाहर आज से 10 -11 वर्ष पहले यह वृक्ष लगाया था इसके साथ और अन्य 10 वृक्ष भी लगाए थे जो की सत्पर्णी के हैं यह सभी 11 वृक्ष पर्यावरण रक्षा हेतु शुद्ध ऑक्सीजन हेतु कॉलोनी के बाहर शासकीय भूमि क्रमांक 33,21 और 36 पर लगाए गए थे। किंतु अपने प्राइवेट प्लाट हेतु अवैध रूप से शासकीय भूमि से रास्ता बनाने के लिए इस वृक्ष की निर्मम हत्या कर दी गई और लगभग चार से पांच पेड़ पर लगातार जलाने का प्रयास किया जा रहा है! ऐसा तब जब प्रधानमंत्री सरकारे,एनजीटी सुप्रीम कोर्ट लगातार वृक्ष बढ़ाने और लगाने की ओर अग्रसर है पर्यावरण प्रेमी बच्चों ने स्थल पर वृक्ष की हत्या पर शोक सभा की और वृक्ष हत्यारे पर कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया जब भोपाल प्रदेश की राजधानी में यह हाल है तो प्रदेश का क्या हाल होगा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
Created On :   5 Jun 2026 7:51 PM IST








