Shahdol Coal Mine Accident: एमपी के शहडोल में बड़ा हादसा, अंडर ग्राउंड कोयला खदान में छत गिरी, दो मजदूरी की दर्दनाक मौत

एमपी के शहडोल में बड़ा हादसा, अंडर ग्राउंड कोयला खदान में छत गिरी, दो मजदूरी की दर्दनाक मौत
मध्यप्रदेश के शहडोल में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। जिले में SECL के सोहागपुर क्षेत्र की बंगवार भूमिगत कोयला खदान के अंदर की छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया।

डिजिटल डेस्क, शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। जिले में SECL के सोहागपुर क्षेत्र की बंगवार भूमिगत कोयला खदान के अंदर की छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इसकी चपेट में वहां काम कर रहे मजदूर आ गए। इस दर्दनाक हादसे में दो मजबूत की मौत गई, जबकि 7 घायल हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा दोपहर करीब 3.30 बजे हुआ, उस समय मजदूर खदान के अंदर स्टॉपिंग बॉल के निर्माण कार्य में जुटे थे। इस दौरान खदान के भीतर से तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद छत का एक हिस्सा गिरने लगा, वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही मलबा उनके ऊपर गिर गया। घटना के बाद मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। हादसा की सूचना मिलते ही खदान प्रबंधन, सुरक्षा अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया।

मृतकों के नाम बल्लू कोल और गोलू बैगा हैं। वहीं, घायलों को मलबे से निकालकर तुरंत एंबुलेंस से केंद्रीय अस्पताल बुढ़ार और जिला अस्पताल शहडोल भेजा गया।

हादसे के बाद खदान प्रबंधन ने प्रभावित एरिया को सुरक्षा कारणों से घेर दिया है। वहीं, छत कैसे धंसी, अधिकारी इसके पीछे की वजह तलाशने में जुट गए हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह निर्माण कार्य के दौरान ऊपर की परत कमजोर होना सामने आया है। हालांकि, सही कारण जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Created On :   5 Jun 2026 6:56 PM IST

Tags

Next Story