- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल लोकायुक्त SP दुर्गेश राठौर का...
MP News: भोपाल लोकायुक्त SP दुर्गेश राठौर का तबादला, तीन आईपीएस का भी हुआ ट्रांसफर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को लोकायुक्त में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। भोपाल संभाग में पदस्थ लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) दुर्गेश कुमार राठौर को उनके वर्तमान पद से हटाकर सागर संभाग ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह पर रीवा संभाग में पदस्थ एसपी सुनील पाटीदार को भोपाल लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। लोकायुक्त संगठन के महानिदेशक योगेश देशमुख की ओर से आदेश जारी किया गया। आदेश के मुताबिक, आगामी निर्देश तक संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
Created On :   5 Jun 2026 4:37 PM IST
Next Story







