- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- इंदौर नगर निगम ARO के दो ठिकानों पर...
MP News: इंदौर नगर निगम ARO के दो ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 31 साल की नौकरी में 80 लाख वेतन, मिली 2.53 करोड़ की संपत्ति

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त ने बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। लोकायुक्त ने नगर पालिक निगम इंदौर के सहायक राजस्व अधिकारी जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के आवास पर रेड को अंजाम दिया है। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक,लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय के नेतृत्व में कार्यवाही हुई।
यह भी पढ़े -गाडरवारा तहसील में लोकायुक्त की कार्रवाई: तहसीलदार का बाबू 3 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार,
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जितेन्द्र कुमार पिता रामकुमार पाण्डेय, सहायक राजस्व अधिकारी के पद नगर पालिक निगम इंदौर में कार्यरत है। इनके द्वारा 31 वर्ष के सेवाकाल में अपनी वैद्य आय की तुलना में अनुपातहीन सम्पत्ति अवैध रूप से प्राप्त की है जो कि निम्नानुसार है।
1.अनावेदक द्वारा अपनी पत्नी भावना पाण्डेय के नाम से आनंद नगर एक्सटेंशन, नवलखा चितावद, गजाधर नगर इंदौर में 40 बाय 50 का भूखण्ड कमांक 23 पर जी+3 भवन निर्माण किया गया जिस पर लगभग 1,20,00,000/- रूपये व्यय किया जाना पाया गया है।
2.अनावेदक द्वारा अपनी पत्नी भावना पाण्डेय के नाम से गजाधर नगर, चितावद गुलमोहर का बगीचा इंदौर स्थित भूखण्ड कमांक 32 पर जी+2 भवन निर्माण कर छात्रावास संचालित किया जा रहा है जिस पर लगभग 91,50,000/- रूपये व्यय किया जाना पाया गया है।
3.अनावेदक द्वारा अपनी पत्नी, पुत्र एवं पुत्री के नाम से चार पहिया एवं दो पहिया वाहन कय करने एवं अन्य व्यय पर लगभग 14,00,000/- रू. व्यय किया जाना पाया गया है।
इस प्रकार आरोपी को सम्पूर्ण सेवाकाल में कुल अनुमानित वेतन 80 लाख रू. प्राप्त हुआ है, जिसकी तुलना में आरोपी द्वारा अनुमानित 2 करोड़ 53 लाख रू. व्यय करना पाया गया है, जो कि वैध आय की तुलना में 1 करोड़ 73 लाख 8,हजार 69 रूपये अधिक है, जो आरोपी की वेतन कमाई से 216.35 प्रतिशत अधिक है। जांच टीम की सर्चिग जारी है।
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध 13 (1) बी, 13(2) भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। यह कार्यवाही आरोपी के इंदौर स्थित दो ठिकानों पर एक साथ कार्यवाही की जा रही है। डीएसपी सुनील तालान, डीएसपी आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास, निरीक्षक सचिन पटेरिया द्वारा इंदौर स्थित ठिकानों पर सर्च कार्यवाही की जा रही है।
Created On :   14 Aug 2026 2:18 PM IST












