मध्य प्रदेश: अरुण यादव ने आज बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा के दौरान सागर जिले की खुरई में जनसभा को संबोधित किया

अरुण यादव ने आज बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा के दौरान सागर जिले की खुरई में जनसभा को संबोधित किया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा का करवा लेकर खुरई पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने स्थानीय स्टेडियम मैदान में जन आक्रोश सभा को संबोधित किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री सीपी मित्तल यात्रा के सह प्रभारी श्री प्रभु सिंह ठाकुर व सुरेंद्र चौधरी, आईसीसी लोक सभा ऑब्जर्वर राजेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस की महासचिव रेखा चौधरी जिला प्रभारी अवनीश भार्गव को लेकर कारवां के रूप में यहां पहुंचे श्री अरुण यादव का गाजे बाजे के साथ फूलमाला पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा का काफिला लेकर खुरई विधानसभा की सीमा में प्रवेश करते ही कांग्रेस जनों ने गाजे बाजे के साथ की यात्रा की अगवानी। खुरई नगर में प्रवेश के पहले बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ युवा नेता अंशुल परिहार तथा सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव ने वर्दीधारी श्वेतसेना के साथ बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा की भव्य अगवानी की। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव श्री सीपी मित्तल यात्रा के सह प्रभारी सुरेंद्र चौधरी तथा प्रभुसिंह ठाकुर, प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी, लोकसभा ऑब्जर्वर राजेंद्र सिंह ठाकुर, जिला प्रभारी अवनीश भार्गव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, सह प्रभारी अजय दांतरे, लोकमन कुशवाहा, मनीष यादव भी मौजूद रहे।

बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा के नायक अरुण यादव ने खुरई नगर के मध्य स्थित प्रसिद्ध सिद्धि सागर हनुमान मंदिर पहुंचकर खुरई को राजनीतिक भय से मुक्त करने की प्रार्थना की। यहां के झंडा चौक पर स्थानीय जनता तथा दुकानदारों ने बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा को रोक कर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव समेत यात्रा में शामिल कांग्रेसजनों का फूल माला पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा के नायक अरुण यादव राष्ट्रीय सचिव श्री सीपी मित्तल के साथ ट्रेक्टर चलाते हुए सभा मंच पर पहुंचे। यहां आकर उन्होंने उपस्थित जनसमूह तथा कांग्रेसजनों को संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि खुरई की जनता ने भूपेंद्र सिंह को चुन कर यहां से भेजा था लेकिन मीटर रीडिंग और बिल बांटने वाला उनका रिश्तेदार लखन सिंह यहां सरकार व प्रशासन चला कर करोड़पति बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि खुरई विधानसभा अत्याचार, अन्याय और भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। बरोदिया के दलित भाई की हत्या में मंत्री भूपेंद्र सिंह रिश्तेदारों लिप्त है। तलैया मंदिर की 20 एकड़ जमीन को मंत्री ने अपने परिवार के नाम कर लिया।

गौशाला और सरकारी जमीन को अस्पताल माफिया की हाथों बेच दिया गया। कई गांवों के पटेलों और छोटे किसानों की जमीन पर कब्जा कर लिया गया। क्षेत्र में ऐसा कोई गांव नहीं है जहां बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता अवैध शराब की बिक्री और जुए सट्टे का कारोबार नहीं कर रहा हो।

सरकारी विभागों में ठेकों से लेकर सप्लाई भी सिर्फ मंत्री के परिवार के लोग रिश्तेदार और पार्टी के नेता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मकान दुकान और स्कूल बुलडोजर चलाकर तोड़ दिए गए हैं। सरकार ने उनकी जमीन हड़प ली। कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लादकर उन्हें कई कई दिन तक जेलों में बंदी बनाकर रखा गया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से इन लोगों ने भगवान महाकाल, बाबा ओंकारेश्वर और पन्ना के जुगल किशोर मंदिर को नहीं छोड़ा उसी तरह से मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई और यहां की जनता को भी किसी भी तरह से नहीं छोड़ा है। पूरे मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। हम सबको मिलकर इनसे संघर्ष करना है। लोगों में इस बात को लेकर भयंकर जन आक्रोश है।

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने आगे कहा कि समय बहुत जल्दी बदलता है, इस बात को मंत्री मुख्यमंत्री और भाजपा के सभी लोग समझ लें। खुरई की जनता ने 10 साल से जो भय आतंक और अत्याचार का सामना किया है कांग्रेस की सरकार बनने पर उसका पूरा हिसाब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा विधानसभा किसी की स्थाई नहीं होती है। यह तो आपकी वोट की ताकत से बनती है। लेकिन यदि आप इनकी वापस रवानगी तय कर ले तो कोई ताकत इन्हे वापिस विधायक - मंत्री नहीं बना सकती है। इस चुनाव में आपको वोट की ताकत का उपयोग करना है और इन्हें वापस सागर भेजना है। आने वाले चुनाव में अपने-अपने गांव में ताकत के साथ इन्हे जवाब देने के लिए जुट जाएं और मेरा बूथ सबसे मजबूत को साबित कर दिखाएं। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर खुरई के सम्मान की लड़ाई मैं खुद लड़ूंगा चाहे मुझे अपनी सरकार के खिलाफ ही क्यों ना लड़ना पड़े।

जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मंत्री भूपेंद्र सिंह और इनकी सरकार द्वारा खुरई समेत पूरे जिले में अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अन्याय और अत्याचार किया जा रहा है। इनके अत्याचारों, लोभ और लालच के हर नोट और चोट का जवाब वोट की ताकत से देना है। लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस को लाएं।

खुरई के स्टेडियम मैदान में आयोजित कांग्रेस की जन आक्रोश सभा को आईसीसी के लोकसभा ऑब्जर्वर राजेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री तथा यात्रा के सह प्रभारी प्रभुसिंह ठाकुर, सागर के पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश यादव, खुरई ब्लॉक अध्यक्ष एड शाकिर खान, हरमिंदर चावला अंशुल परिहार रक्षा सिंह आदि ने भी संबोधित कर स्थानीय मंत्री तथा भाजपा के अन्य और अत्याचारों को समाप्त करने के लिए कांग्रेस को विजई बनाने का आह्वान किया।

खुरई में आयोजित जन आक्रोश रैली तथा सभा में प्रमुख रूप से यात्रा के सह प्रभारी सुरेंद्र चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के जिला प्रभारी अवनीश भार्गव, प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, सह प्रभारी अजय दांतरे, लोकमन कुशवाहा, मनीष यादव, अशफाक खान आशु, निर्मला सप्रे, अंकलेश्वर दुबे, ताहिर खान, ऋचा सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनता कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नरयावली विधानसभा क्षेत्र में निकली जन आक्रोश यात्रा : नुक्कड़ स्वभाव का हुआ आयोजन, जगह-जगह हुआ स्वागत

बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा अपने पड़ाव के बाद शुक्रवार की सुबह सागर से नरयावली विधानसभा क्षेत्र को रवाना हुई। यात्रा के नायक अरुण यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री सीपी मित्तल यात्रा के सह प्रभारी सुरेंद्र चौधरी प्रभु सिंह ठाकुर गुड्डू राजा, यात्रा की मीडिया प्रभारी डॉ संदीप सबलोक के साथ कठवापुल हनुमान मंदिर में जन आक्रोश यात्रा के नायक अरुण यादव ने देव हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चन किया।

पदमाकर नगर सामुदायिक भवन के पास जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ फूल बरसाकर गाजे बाजे के साथ बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा के नायक अरुण यादव और यात्रा के कारवां का जोरदार स्वागत किया। रास्ते में हेमंत लारिया ने साथियों सहित जन आक्रोश यात्रा के कारवां का स्वागत किया।

मकरोनिया चौराहे पर बुंदेलखंड जन आक्रोश कारवां के नायक अरुण यादव ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। हजारों की संख्या में युवाओं महिला पुरुषों ने हाथों में तिरंगे थाम कर गाजे बाजे के साथ मुख्य बाजार में कूच किया। सभा का संचालन जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार ने किया। सभा मंच पर राष्ट्रीय सचिव श्री सीपी मित्तल यात्रा के शहर प्रभारी गुड्डू राजा बुंदेला सुरेंद्र चौधरी रेखा चौधरी शारदा खटीक संजय रोहिदास पार्षद जित्तू खटीक वरिष्ठ नेता अशोक श्रीवास्तव मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा बुंदेलखंड यात्रा के मीडिया प्रभारी डॉ संदीप सबलोक सुरेंद्र सुहाने अभिषेक गौर गुरजीत सिंह अहलूवालिया नीरज मुखारया समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

यहां आयोजित सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में लूट और झूठ की सरकार है। सागर में भय और आतंक का राज है। 18 साल में विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार बढ़ा है। प्रदेश की जनता में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। प्रदेश में विकास और सुशासन लाना है तो कांग्रेस को ही जिताना है।

जन आक्रोश यात्रा सभा के बाद मकरोनिया मुख्य बाजार से निकलकर शंकर गढ़ बस्ती में पैदल मार्च करते हुए जान करवा सिविल लाइन मार्ग से कैंट सदर की ओर रवाना हुई यहां से यात्रा कारवां का परेड मंदिर चौराहे पहुंचने पर स्वागत किया गया। कैंट थाने के पास झांसी रोड पर प्रदेश कांग्रेस की महासचिव रेखा चौधरी और उनके समर्थकों द्वारा किए गए जोरदार स्वागत के बाद यात्रा के कारवां का सदर क्षेत्र के गली मोहल्लों में फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया। बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा का कारवां भैंसा बाईपास से गल्ला मंडी रोड की ओर रवाना हुआ जहां जगह जगह मंच सजाकर, फूल बरसा कर पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, देवेंद्र तोमर आनंद तोमर हीरालाल चौधरी शारदा खटीक आदि ने अपने समर्थकों के साथ मंच सजाकर जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान भैंसा बाईपास पर आक्रोशित बहनों ने लाडली बहन योजना प्रधानमंत्री आवास योजना खाद्य सुरक्षा कानून आदि का फायदा नहीं मिलने पर अपनी व्यथा बताकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जमकर कोसा।

बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा का कारवां नरयावली पहुंचने पर नगर वासियों ने ढोल नगाड़े के साथ सैकड़ो की संख्या में पहुंचकर यात्रा के नायक अरुण यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सीपी मित्तल का जोरदार स्वागत कर रैली के रूप में नगर भ्रमण किया। राष्ट्रीय सचिव श्री सीपी मित्तल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार, यात्रा के सह प्रभारी सुरेंद्र चौधरी तथा प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी, जगदीश यादव समेत अन्य नेता और पदाधिकारीयों की मंच पर मौजूदगी में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में एआईसीसी लोकसभा ऑब्जर्वर राजेंद्र सिंह ठाकुर पीसीसी प्रभारी अवनीश भार्गव सह प्रभारी अजय दांतरे, लोकमन कुशवाहा, मनीष यादव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक आदि मौजूद रहे। यात्रा का कारवां जरुवाखेड़ा को रवाना होने पर ग्राम किशनपुरा में प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी के समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।

जरुआखेड़ा में सैकड़ो ग्रामवासियों ने आतिशबाजी चलाकर तथा फूल बरसाकर बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा के नायक अरुण यादव का भव्य स्वागत किया। यहां से जरुआखेड़ा के प्रसिद्ध ठाकुर बाबा मंदिर के समक्ष बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा का कारवां के नायक अरुण यादव साथियों सहित पहुंचकरठाकुर बाबा की पूजा अर्चना कर भय और अत्याचार मुक्त समाज की प्रार्थना की।

Created On :   29 Sep 2023 2:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story