मध्यप्रदेश: संविधान को मिटाने वाले खुद मिट जायेंगे, संविधान अमर रहेगा - सज्जन सिंह वर्मा

मध्यप्रदेश: संविधान को मिटाने वाले खुद मिट जायेंगे, संविधान अमर रहेगा - सज्जन सिंह वर्मा

डिजिटल डेस्क, भेापाल। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने राहुल गाँधी कि संसद सदस्यता को ख़त्म करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द किये जाने पर ख़ुशी जाहिर की, उन्होंने कहा कि आज सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से यह सिद्ध हो गया कि देश में न्याय अभी जिन्दा है, उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी की एवं सांवरिया सेठ जाकर पूजा अर्चना की। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि यह सिर्फ राहुल गांधी की नहीं, भारत की जनता की जीत है। लोकतंत्र की जीत है।

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि संविधान को मिटाने वाले खुद मिट जायेंगे, संविधान अमर रहेगा, हमारे नेता राहुल गांधी ने सच्चाई और देशहित के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4 हजार किलोमीटर से ज्यादा यात्रा करके सभी वर्ग के लोगों से मिले हैं, और उनके अहिंसक संघर्ष ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उनकी सामर्थ्य और नेतृत्व को भारत की जनता ने एक बार फिर से स्वीकारा है। राहुल गांधी जी को डिस्कवालीफाई करने की अन्यायपूर्ण कोशिशों के बावजूद, संविधान और लोकतंत्र ने जीत हासिल की है। यह लोगों की जीत है, वोटरों की जीत है। राहुल गांधी जी के प्रति लोगों का यह समर्थन देश के लिए एक बड़ी कामयाबी है, जो व्यक्तिगत रूप से उन्हें प्रेरित करेगी और राष्ट्रीय स्तर पर भारत को उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करेगी।

हम उम्मीद करते हैं कि डिस्क्वालीफाई किए जाने के बाद राहुल गांधी जी को उनके स्थान पर जल्द से जल्द वापस बुलाया जाएगा, और वे अपने कार्यकाल के माध्यम से देश को एकता, और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर रहेंगे। भारत के सभी नागरिकों को राहुल गांधी जी की जीत पर ढेर सारी शुभकामनाएं। यह देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और हम सभी ने एक साथ मिलकर यह महत्वपूर्ण संदेश दिया है कि लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना को हम सब मानते हैं और इसे हम हमेशा रक्षा करेंगे।

Created On :   4 Aug 2023 2:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story