MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर का निधन, 98 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर का निधन, 98 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  • सीएम डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मदीन यादव का निधन
  • मंगलवार को सुल्तानपुर में ली अंतिम सांस
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ससुर को देंगे अंतिम विदाई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर ब्रह्मदीन यादव का मंगलवार को निधन हो गया। 98 साल के ब्रह्मदीन यादव बीते कुछ समय से अस्वस्थ थे। उन्हें सांस और पेट में तकलीफ होने के चलते उन्हें सुल्तानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उनका कुछ दिन पहले इलाज चला फिर 4 जुलाई को उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

रीवा में होगा अंतिम संस्कार

ब्रह्मदीन यादव के परिवार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रीवा में किया जाएगा, जिसमें सीएम मोहन यादव भी शामिल होंगे। ब्रह्मदीन यादव सुल्तानपुर के शास्त्रीनगर में रहते थे, उनके निधन की खबर सुन उनके घर पर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ गई।

सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में सक्रिय रहे ब्रह्मदीन यादव

सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में सक्रिय रहे ब्रह्मदीन यादव लंबे समय तक विद्या भारती से जुड़े रहे और संगठन मंत्री के रूप में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया। उन्होंने कई सामाजिक आंदोलन में भाग लिया। यही वजह है कि आंदोलनों के दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने अपना नाम ब्रह्मानंद से बदलकर ब्रह्मदीन रख लिया। आंदोलन से जुड़े होने की वजह से पुलिस-प्रशासन ने उनकी पारिवारिक संपत्तियों पर भी कई बार कार्रवाई की थी। मुंबई में पढ़ाई पूरी करने के बाद ब्रह्मदीन यादव नौकरी के लिए मध्य प्रदेश के रीवा आ गए थे।

रीवा के राजकीय विद्यालय में उन्होंने शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं। ब्रह्मदीन यादव साल 1987 में प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनका परिवार मूल रूप से यूपी के अंबेडकरनगर जिले कोडड़ा डड़वा गांव का रहने वाला था।

Created On :   16 July 2025 12:40 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story