MP में टला विमान हादसा: तारों से टकराया ट्रेनी विमान, आबादी इलाके से कुछ ही दूर हुई दुर्घटना, दोनों पायलटों को उचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की सिवनी में बड़ा विमान हादसा टल गया है। मेंस्को ऐयरो स्पेस लिमिटेड सुकतरा में दोबारा गंभीर लापरवाही देखने को मिली है। ट्रेनी विमान की रनवे पर उतरते वक्त 33 केवी विद्युत सप्लाई लाइन से टक्कर हो गई। इस वजह से कोई बड़ा हादसा होते-होते बच गया है। इसमें ट्रेनी पायलट और ट्रेनर पायलट बच गए हैं। जानकारी मिली है कि इससे पहले भी यहीं पर कई घटनाएं हो चुकी है। इस वजह से प्रशिक्षण केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन से कड़ी जांच की मांग तेज हो गई हैं।
पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
इस हादसे में गनीमत की बात यह रही कि कोई जान-माल हानि नहीं हुई हैं। पायलट की अपनी सूझबूझ की वजह से इलाके में बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। सूचना मिली है कि इस घटना में पायलट और ट्रेनर पायलट घायल हो गए हैं। फिलहाल दोनों का उपचार अस्पातल में किया जा रहा है। इसके हादसे के बाद आसपास के गांवों में लगभग दो से तीन घंटे तक बिजली बंद रही। यह भी जानकारी मिली है कि यह हादसा आबादी वाले इलाके से कुछ ही दूर हुआ है। इस वजह से कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
कंपनी की लापरवाही
दुर्घटना ग्रस्त को रेड वर्ड एविएशन कंपनी ने बनाया है। इससे पहले भी इस कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। शुरूआत जांच में पता चला है कि इस कंपनी ने विमान बनाते समय लापरवाही बरती है। विमान की तारों से टक्कर होने के बाद वह सीधा जमीन पर गिर गया। वहीं, तारों से चिंगारियां निकलने लगी थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों पायलटों को विमान के अंदर से बाहर निकाला गया। फिलहाल दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं, उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
Created On :   8 Dec 2025 11:44 PM IST












