24 घंटे में मिले 38 हजार नए संक्रमित, 43 हजार ठीक भी हुए, रिकवरी रेट 97 % के पार

coronavirus in India live updates
24 घंटे में मिले 38 हजार नए संक्रमित, 43 हजार ठीक भी हुए, रिकवरी रेट 97 % के पार
Coronavirus in India 24 घंटे में मिले 38 हजार नए संक्रमित, 43 हजार ठीक भी हुए, रिकवरी रेट 97 % के पार
हाईलाइट
  • 24 घंटे में 43 हजार कोरोना मरीज ठीक हुए
  • 24 घंटे में मिले 38 हजार नए संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण अभी कम नहीं हुआ है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 38 हजार 948 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से 43 हजार 903 लोग ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट अब 97.44% हो गया है। 219 लोगों की मौत हुई। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में अकेले केरल राज्य में  26 हजार 701 कोरोना मामले सामने आए हैं।इस दौरान 74 लोगों की मौत भी हुई है।  

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.23% हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.76% है। भारत में कल यानी रविवार को कोरोना वायरस के लिए 14 लाख 10 हजार 649 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 53 करोड़ 14 लाख 68 हजार 867 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 

बता दें कि देश में अब तक 3 करोड़ 30 लाख 28 हजार 385 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 3 करोड़ 21 लाख 74 हजार 944 लोगों को रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 4 लाख 40 हजार 795 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 3 लाख 99 हजार 811 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,948
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 43,903
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 219
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.30 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.21 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.40 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या:3.99 लाख

Created On :   6 Sep 2021 10:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story