बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष/सदस्यों की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार संपन्न

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष/सदस्यों की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार संपन्न

सतना: महिला एवं बाल विकास विभाग के मास्टर प्लान सिविल लाइन स्थित कार्यालय में विधि विवादित, देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों के संबंध में आवश्यक निर्णय लेने हेतु किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष/सदस्यों की नियुक्ति हेतु ऑनलाइन साक्षात्कार सम्पन्न हुआ। जिसमें भोपाल से साक्षात्कार हेतु गठित कमेटी द्वारा ऑनलाइन साक्षात्कार लिया गया। सतना से पूर्व में भेजे गये आवेदनों की छंटनी पश्चात 39 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार हेतु किया गया था। जिसमें से 36 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया, जबकि 3 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। साक्षात्कार निर्विघ्न सम्पन्न हो इस हेतु विभाग द्वारा कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई। उल्लेखनीय है कि जिले में बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के सामाजिक कार्यकर्ताओं के पद अक्टूबर 2019 से रिक्त होने के कारण किशोर न्याय बोर्ड में विधि विवादित बच्चों के लंबित मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। साथ ही बाल कल्याण समिति के समक्ष आने वाले बालकों का भी पुनर्वास उचित तरीके से होने में कठिनाई आ रही है। साक्षात्कार उपरांत नियुक्तियां होने से बालकों के पुनर्वास का कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न होगा।

Created On :   10 Dec 2020 2:30 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story