मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं मान्या साहू!

Manya Sahu is feeling proud to talk to Chief Minister Shri Shivraj Singh Chouhan!
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं मान्या साहू!
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं मान्या साहू!

डिजिटल डेस्क | जबलपुर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में बात करने के बाद पं. लज्जाशंकर झा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा मान्या साहू खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। एयरोस्पेस इंजीनियर बनने की चाह रखने वाली मान्या साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री से वर्चुअल संवाद में प्रोत्साहन पाकर उसका मनोबल काफी बढ़ गया है और अब अपने लक्ष्य को पाने के लिए ज्यादा मेहनत करेगी। विद्यार्थी के संवाद का वर्चुअल कार्यक्रम आज शनिवार को आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस कार्यक्रम के माध्यम से कक्षा एक से बारहवीं तक के बच्चों और उनके अभिभावकों को संबोधित किया।

उन्होंने अलग-अलग जिलों के मेधावी बच्चों से व्हीसी के माध्यम से सीधे बात भी की और उनका उत्साहवर्धन किया। इनमें जबलपुर की छात्रा मान्या साहू भी शामिल थी। व्ही सी में शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद थे। वहीं कलेक्ट्रेट के व्ही सी कक्ष में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। व्हीसी में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मान्या से पूछा कि वो 10वीं में कैसे 96.7 प्रतिशत ले आई तो उन्होंने बताया कि वो घर पर रहकर ऑनलाइन क्लासेस और घर में रहकर पढ़ाई कर अच्छे नंबर से पास हो सकी। मान्या ने बताया कि उनके पिता कृषक और माता ग्रहणी हैं, भविष्य में मान्या ऐरोस्पेस में जाना चाहती हैं।

सीएम ने कहा कि मान्या की ऐरोस्पेस में जो रुचि है उसके लिए बधाई देता हूं. मान्या ने अपने ऑनलाइन क्लासेस के बारे में जानकारी साझा की कि किस तरह उन्होंने घर पर रहकर ऑनलाइन क्लासेस और टीचर्स के स्पोर्ट की वजह से अच्छे से पढ़ाई की और अच्छे नंबर लाये। मान्या को सीएम ने एकलव्य के बारे में जानकारी दी और बताया कि कैसे बिना गुरू के एकलव्य ने द्रोणाचार्य की प्रतिमा बनाकर विद्या प्राप्ति की। एकलव्य ने गुरू की मिट्टी की मूर्ति बनाकर उन्हें मन ही मन गुरू मानकर प्रतिमा के सामने ही धनुष विद्या सीखने लगे। मान्या की बात से मुझे लगा कि अगर सिखाने वाला न मिले और दृढ़ इच्छाशक्ति से आप सीख सकती हैं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Created On :   2 Aug 2021 7:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story